---विज्ञापन---

देश

Full List of Cheaper and Costlier Item: कैंसर दवाई, जूते, माइक्रोवेब और शराब… जानें बजट 2026vमें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

Full List of Cheaper and Costlier Item: शराब मंहगी, जूते, कैंसर दवाएं सस्ती, जानिए बजट 2026 में क्या महंगा-क्या सस्ता

Author Written By: Raghav Tiwari Updated: Feb 1, 2026 13:07

Budget 2026, Full List of Cheaper and Costlier Item: आगामी वित्त वर्ष के लिए संसद में बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है। इस बजट में कई चीजें महंगी हुईं और कई चीजें सस्ती हुईं।

बजट में कैंसर दवाओं पर आयात शुल्क घटाया गया है। 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती हुईं हैं। इसमें कैंसर और शुगर बीमारी भी शामिल हैं। इसके अलावा लेदर के जूते, मोबाइल की बैटरी भी सस्ती हुई हैं। वहीं शराब पीने वालों को झटका लगा है। बजट में शराब को महंगा किया गया है।

---विज्ञापन---

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निजी उपयोग के लिए आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क संरचना को युक्तिसंगत बनाने के लिए निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्य वस्तुओं पर टैरिफ दर को 20% से घटाकर 10% किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2026 में AI पर सरकार का बड़ा दांव, किसानों महिलाओं और युवाओं मिलेगा फायदा

---विज्ञापन---

बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मरीजों, विशेषकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए, 17 दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। मैं 7 और दुर्लभ बीमारियों को भी इस श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव करती हूं। ताकि उनके उपचार में उपयोग होने वाली विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए दवाओं, औषधियों और खाद्य पदार्थों के व्यक्तिगत आयात पर आयात शुल्क से छूट दी जा सके।

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: अगले 5 सालों में शुरू होंगे 20 नए जलमार्गों, 5 नेशनल वॉटरवे से होगी इसकी शुरुआत

First published on: Feb 01, 2026 12:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.