पद से हटाए जाएंगे ओम बिरला? आज लोकसभा में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव, जानें कौन-कौन से दल हैं स्पीकर के खिलाफ?

Om Birla No Confidence Motion: कांग्रेस ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का ऐलान किया है, जो आज 9 मार्च को सदन में पेश होगा। वहीं प्रस्ताव को पेश करने के लिए भी एक प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके बाद ही प्रस्ताव सदन में पटल पर रखा जाएगा।

Om Birla

कांग्रेस ने ओम बिरला पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Om Birla Controversy: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 13 मार्च तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए दिए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को आज सोमवार को सदन में होने वाले कामों की सूची में शामिल कर लिया है। एजेंडा पेपर के अनुसार, आज सदन में यही एक ही काम होना है और एजेंडे में यही एकमात्र लिस्टेड आइटम है।

Explainer: कब-कैसे छिन सकती है संसद की सदस्यता? लोकसभा के लिए पहले भी अयोग्य घोषित हो चुके राहुल गांधी

विज्ञापन

चर्चा के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों तैयार

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 39 साल के बाद लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी, जिसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तैयारी हैं।सत्तापक्ष की तरफ से चर्चा को जॉइन करने वालों की सूची तैयार है। वहीं कांग्रेस ने भी बैठक करके रणनीति बना ली है। कांग्रेस ने तो अपने लोकसभा सदस्यों को 3 दिन का व्हिप दिया है कि वे 9 से 11 मार्च तक हर हाल में सदन में उपस्थित रहें। जो नहीं आएगा, उसके खिलाफ पार्टी हाईकमान कड़ा फैसला लेगी।

प्रस्ताव को 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी

बता दें कि लोकसभा सदन में अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस के 3 सांसद मोहम्मद जावेद, के सुरेश और मल्लू रवि पेश करेंगे। चेयर के बुलाने पर प्रस्ताव के समर्थक 50 सदस्यों को खड़े होकर समर्थन देना होगा, तभी प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा और फिर चर्चा एवं वोटिंग होगी। अगर 50 सदस्य प्रस्ताव के समर्थन में खड़े नहीं हुए तो वह पेश नहीं किया जा सकता। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सदन में नहीं होंगे। जब तक अविश्वास प्रस्ताव का मामला नहीं निपटेगा, वे सदन में नहीं आएंगे।

विज्ञापन

किस-किस दल ने किया प्रस्ताव का समर्थन?

बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस ने पेश किया है। इस प्रस्ताव को विपक्ष के 118 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, क्योंकि प्रस्ताव पर इन सभी के हस्ताक्षर हैं। नोटिस पर पहले तृणमूल कांग्रेस ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद TMC ने भी अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दे दिया है। NCP शरद पवार ने भी प्रस्ताव पर अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी विपक्ष के खिलाफ नहीं जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ