Kal Ka Mausam: गर्मी का डबल अटैक, यहां बारिश के आसार; IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: मौसम विज्ञानियों ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में 9-14 मार्च तक गरज-चमक संग हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है.

Kal Ka Mausam
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत में ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों व पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री अधिक रहेगा, जबकि उत्तर-पश्चिम मैदानों में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9-11 मार्च के बीच हिमालयी क्षेत्रों में मध्यम बारिश व बर्फबारी का अनुमान है. इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी.

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट


मौसम विज्ञानियों ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में 9-14 मार्च तक गरज-चमक संग हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. बिहार के पटना सहित कई जिलों में 9-11 मार्च को बिजली गिरने व तेज हवाओं की चेतावनी है. वहीं विदर्भ, पश्चिम राजस्थान व गुजरात क्षेत्र में 8-12 मार्च तक लू का खतरा मंडरा रहा. राजस्थान के पश्चिमी भागों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली-यूपी का पूर्वानुमान


राजधानी दिल्ली में कल हल्के बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहेगा. 10 किमी/घंटा की हवाओं का दौर चलेगा. उत्तर प्रदेश में भी 10 मार्च तक तापमान 3-5 डिग्री अधिक रहेगा, मौसम शुष्क रहेगा. लखनऊ का अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान. गर्मी के प्रकोप से लोग एसी व कूलर की ओर रुख कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ