कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि उसने कैंसर की दवाओं पर अत्यधिक मुनाफे को नियंत्रित करने का बड़ा फैसला लिया है. सरकार का उद्देश्य कंपनियों और विक्रेताओं के बेतहाशा मुनाफे पर लगाम लगाना है, ताकि मरीजों को वाजिब दाम पर दवाइयां मिल सकें और कारोबारियों का भी उचित मुनाफा बना रहे. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार जल्द ही कैंसर की उन दवाओं की आधिकारिक सूची जारी करेगी, जिन पर 30 फीसदी ट्रेड मार्जिन की सीमा लागू होगी.
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रेड मार्जिन पर 30% की कैप लगने से दवाओं के खुदरा मूल्य (MRP) में 70 प्रतिशत तक की बड़ी कमी आने की उम्मीद है. इससे मरीजों की जेब से इलाज पर होने वाले खर्च में काफी कमी आएगी.
यह भी पढ़ें : कैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
समय-समय पर अपडेट की जाएगी लिस्ट: सॉलिसिटर जनरल
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि यह सूची समय-समय पर बाजार के बदलावों और सार्वजनिक स्वास्थ्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपडेट की जाएगी, ताकि अन्य जरूरी दवाओं को भी इसमें शामिल किया जा सके. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बहुत सस्ती दवाओं को इस नियम से बाहर रखा जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरे दवा बाजार की हो समीक्षा
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस कदम का दायरा और बढ़ाने पर जोर दिया. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दवाओं की कीमतों की निगरानी केवल कैंसर की दवाओं तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे पूरे दवा बाजार पर लागू किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को हर तरह की बीमारी में सस्ती दवाएं मिल सकें.
सुप्रीम कोर्ट ने गैर-अनुसूचित दवाओं की शुरुआती कीमतों के नियमन और मेडिकल उपकरणों की कीमतों पर कैप लगाने की मांग वाली याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की है.
यह भी पढ़ें : 2,15,000 रुपए में मिलेगी कैंसर की यह नई दवा, जानिए भारत में लॉन्च हुए इस ड्रग से किन मरीजों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
4 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
6 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
7 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
8 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines