मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है। इसको देखते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सीबीएसई ने छात्रों और विद्यालयों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया। इसमें लिखा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग का असर! आसमान छू रहे हवाई किराए, 9 लाख तक मिल रहा टिकट
बता दें कि साल 2023 तक आंकड़ों के अनुसार, मिडिल ईस्ट के देशों में सीबीएसई के कुल 217 स्कूल ऐसे हैं। ये सभी स्कूल भारत के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के तहत पढ़ाई कराते हैं। इन स्कूलों में हजारों छात्र पढ़ते हैं। सबसे ज्यादा सीबीएसई स्कूल यूएई में हैं। यूएई मेंकुल 106 सीबीएसई स्कूल संचालित हो रहे हैं। सऊदी अरब में कुल 37 स्कूल हैं। कुवैत में 26, ओमान में 21 और कतर में 19 सीबीएसई स्कूल मौजूद हैं। इसके अलावा बहरीन में कुल 8 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हुआ तो प्यासे मर जाएंगे ये 8 देश! हवा में घुलेगा ‘साइलेंट किलर’ जहर