हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budget 2025: कैंसर का इलाज होगा आसान, बजट में हेल्थ सेक्टर पर बड़ा ऐलान

Budget 2025 announcements for Health Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश कर दिया है। तो आइए जानते हैं इस बार के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्या कुछ खास है?

विज्ञापन

Budget 2025 announcements for Health Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट किया है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी सौगातें दी हैं। मगर स्वास्थ्य को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। बजट से पहले खबरें सामने आ रहीं थीं कि बजट में हेल्थ सेक्टर का आवंटन 10 फीसदी तक बढ़ सकता है। तो आइए जानते हैं इस बार के बजट में स्वास्थ्य के लिए क्या बड़ी घोषणाएं हुई हैं?

बजट में स्वास्थ्य के बड़े ऐलान

  • भारत में मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आसान होगा।
  • देश के 200 जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।
  • कैंसर की 36 दवाईयां भी सस्ती होंगी।
  • मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।
  • कई दवाईयों पर टैक्स में छूट मिलेगी, जिससे दवाईयां सस्ती होंगी।
  • 36 दवाओं पर ड्यूटी टैक्स पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।
  • 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% तक कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट

हेल्थ सेक्टर को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। खासकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा खर्च बढ़ाने के लिए सटीक रोडमैक की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में टैक्स सुधार की भी उम्मीद की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर GST 0-5% होना चाहिए। वहीं हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ाने की भी उम्मीद है। आयुष्मान भारत में भी छोटे शहरों को जोड़ने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अधिकारियों को बेसमेंट में बंद करने से लेकर लाल रंग का कपड़ा लपेटने तक; बजट से जुड़े 5 दिलचस्प फैक्ट्स

विज्ञापन

स्वास्थ्य के बजट में आई कमी

पिछले सालों की तुलना में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी कमी आई है। 2018-2022 में स्वास्थ्य के लिए बजट 2.47% से 2.22% तक था। जो 2023-2025 के बीच 1.85% से 1.75% कर दिया गया है।

बजट सत्र आवंटन
2022-2023 86606 करोड़ रुपए
2023-2024 88956 करोड़ रुपए
2024-2025 90,000 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें- Budget Session में आज पेश होंगे ये 16 बिल! जानें किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola