---विज्ञापन---

देश angle-right

केरल में F-35 लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करानी पड़ी? सामने आई बड़ी वजह

ब्रिटिश एफ-35 फाइटर जेट ने केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की। पायलट ने खराब मौसम और कम ईंधन का हवाला देते हुए रात 9:20 बजे ATC से अनुमति मांगी। करीब आठ मिनट बाद विमान सुरक्षित लैंड कर गया।

---खबर नीचे जारी है---

केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने तिरुवनंतपुरम ATC से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। इसके बाद इस लड़ाकू विमान को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मिल गई। रिपोर्ट्स की मानें तो फाइटर जेट के पायलट ने रात 9 बजकर 20 मिनट पर ATC से संपर्क किया था। आखिर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करवानी पड़ी?

ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात को ‘कम ईंधन’ का हवाला देते हुए तिरुवनंतपुरम हवाई यातायात नियंत्रण से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। उसके बाद एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान को लैंड कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। करीब आठ मिनट बाद ही विमान 9:28 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हो गया था, जिसके बाद इसमें ईंधन भरा गया।

---खबर नीचे जारी है---

अनुमति मिलने के बाद दोबारा उड़ान भरेगा जेट

एफ-35 जेट ने कथित तौर पर भारतीय तट से करीब 100 समुद्री मील दूर एक ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा था कि विमान अभी हवाई अड्डे पर है और उसमें ईंधन भरने का काम पूरा हो चुका है। भारतीय अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद इसे उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

क्यों कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग?

ब्रिटेन के इस एफ-35 जेट ने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास भी पूरा किया था। जानकारी के मुताबिक, भारतीय तट से करीब 100 समुद्री मील दूर विमानवाहक पोत से उड़ान भरने के बाद समुद्र का मौसम खराब हो गया था, जिससे यह वापसी नहीं कर पा रहा था। ईंधन का स्तर कम हो रहा था और खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। इसके बाद विमान के पायलट ने केरल के एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के साइप्रस दौरे से तुर्की की बढ़ेगी टेशन, जानिए यात्रा का उद्देश्य

---खबर नीचे जारी है---

अधिकारियों ने इस विमान की लैंडिंग को लेकर पुष्टि की है और बताया कि विमान हवाई अड्डे के सुरक्षित हिस्से में है तथा उसमें कोई नुकसान या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है। दोनों पक्षों (भारत-ब्रिटेन) के इंजीनियर, परिस्थितियों के अनुकूल होने पर विमान को टेकऑफ करवाएंगे।

First published on: Jun 15, 2025 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola