Live Updates
कूचबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में स्थित माथाभांगा इलाके के जोरपाटकी हसन घाट पर बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
मुंबई में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मुंबई कांग्रेस के दफ्तर में भाजपा युवा मोर्चा ने जमकर हंगामा किया। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की कोशिश की।
कुर्ला बस हादसे में एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या हुई 9
मुंबई के कुर्ला बस हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 9 हो गई। कुर्ला इलाके में 9 दिसंबर को BEST की एक इलेक्ट्रिक बस ने कई लोगों को टक्कर मारी थी।
सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर सुनवाई
किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पंजाब सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि एक मेक शिफ्ट हॉस्पिटल बनाया गया है और वहां एक्सपर्ट डॉक्टर्स को रखा गया है, ताकि जरूरत के मुताबिक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ट्रीटमेंट दिया जा सके।
यति नरसिंहानंद की याचिका पर सुनवाई से इनकार
यति नरसिंहानंद की ओर से प्रस्तावित धर्म संसद के खिलाफ दाय याचिका पर SC ने सुनवाई से इंकार किया। याचिका में मुस्लिम समुदाय के बारे में भड़काऊ भाषणों का अंदेशा जताते हुए यूपी प्रशासन पर निष्क्रियता बरतने और हेट स्पीच को लेकर दिए कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया गया था।
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से इस तरह के मामले हमारे सामने आ रहे है। पर सुप्रीम कोर्ट हर मामले को नहीं सुन सकता।अगर हम एक केस को सुनेंगे तो हमे सबको सुनना होगा। आप स्थानीय ऑथोरिटी और हाई कोर्ट जाकर अपनी बात रख सकते है।
हरियाणा में फिर होगी खाप महापंचायत
हरियाणा की खापें 29 दिसंबर को सारे देश के किसान मजदूरों को इकट्ठा करेंगी। गांव बांस जिला हिसार में महापंचायत बुलाई जाएगी और इसमें सभी मजदूरों को आने को कहा जाएगा।
जामनगर में बड़ा रेल हादसा होने से बचा
जामनगर में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जामनगर-खंभालिया रेल मार्ग पर
रेलवे ट्रैक में दरार पड़ जाने से वह लगभग टूट गया था, जिससे उस पर से गुजरने वाली ट्रेन पटरी से उतर सकती थी, लेकिन पर समय रहते रेल कर्मचारी ने इसे देख लिया और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। पता चलते ही स्थानीय रेल कर्मचारी और अधिकारी ट्रैक पर सुधार काम करने के लिए पहुंचे। उस वक्त उसी टूटे ट्रैक से गुजरने वाली ओखा–भावनगर ट्रेन को डेढ़ घंटा क्रॉसिंग के लिए इंतजार करना भी पड़ा।
कांग्रेस नेताओं को X ने भेजा नोटिस
गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो क्लिप के लिए कांग्रेस नेताओं को X से नोटिस मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि X ने अमित शाह का वीडियो हटाने को कहा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की तरफ से X पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं X ने इसके लिए MHA की रिपोर्ट का हवाला दिया।
केजरीवाल का नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को खत
अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है। अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के ऊपर दिए गए बयान पर चिट्ठी लिखी और कहा कि बाबा साहब नेता नहीं, इस देश की आत्मा हैं। बाबा साहब को चाहने वाले भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। लोग चाहते हैं कि आप भी इस मसले पर गहराई से विचार करें।
आगरा में ताइवान के टूरिस्ट की मौत
आगरा में ताइवान के एक पर्यटक की मौत हुई है। हालत बिगड़ने पर पर्यटक को SM मेडिकल कॉलेज में लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आगरा के होटल क्लार्क शीराज में पर्यटक ठहरा हुआ था।
अमित शाह करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मुख्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इस बैठक में शामिल होंगे।
पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लगी
बीती रात करीब एक बजे दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लग गई। आग देखकर लोग चिल्लाने लगे तो पायलट ने ट्रेन रोकी। ट्रेन बक्सर के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि रेलवे कर्मचारियों ने जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें देखीं। रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। ट्रेन को अगले स्टेशन डुमरांव में रोका गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और जली हुई बोगी को हटाकर 3 घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
राहुल गांधी की नागरिकता पर आज फैसला आएगा
राहुल गांधी की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई होगी। अर्जी लगाने वाले का दावा है कि राहुल ब्रिटिश नागरिक हैं। उनकी भारतीय नागरिकता रद्द की जाए। केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा कि वह इस पर विचार कर रहा है कि क्या राहुल गांधी की नागरिकता रद्द की जानी चाहिए। केंद्र अपने फैसले की जानकारी कोर्ट को देगा। इसके बाद कोर्ट फैसला सुनाएगी।
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के कादर बिहीबाग इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में स्थानीय पुलिस की टीम भी शामिल है। सूत्रों से पता चला है कि इलाके में 2 आतंकी फंसे हुए हैं। उन्हें घेरकर ही कार्रवाई की जा रही है।
ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई का बड़ा बयान
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को एक ट्वीट किया कि महिला एक नाजुक फूल है, कोई घरेलू नौकरानी नहीं। यह बात तब कही जा रही है, जब इस्लामी गणराज्य में उनके शासन के तहत महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। कई महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं, विशेष रूप से 2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद, और खामेनेई के सत्तावादी शासन के विरोध में सख्त हिजाब कानूनों की अवहेलना की है।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर की बात करें तो बीते दिन मुंबई में हुए बोट हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। हादसे में 13 लोग मारे गए है। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुडियाथम के दुर्गम गांव में 22 वर्षीय युवती अंजलि पर तेंदुए ने हमला किया और उसकी मौत हो गई। CBI ने मुंबई में SEEPZ में तैनात 2 IRS अधिकारियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
41 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
45 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
51 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines