Live Updates
केंद्र सरकार और किसानों की बैठक टली
केंद्र सरकार और किसानों के बीच 4 मई को होने वाली बैठक टल गई। केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को कहा कि पंजाब के मंत्रियों को मीटिंग में मौजूद होने की अनुमति दी जाए। अगर किसान पंजाब के मंत्रियों को बैठक में शामिल होने की मंजूर करते हैं, तभी बैठक की अगली तारीख दी जाएगी।
पानी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बुलाई बैठक, केजरीवाल-मान होंगे शामिल
दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने बैठक बुलाई, जिसमें विधायक शामिल होंगे। साथ ही आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे।
ECI ने मतदाता सूचियों की सटीकता में सुधार लाने के लिए की ये पहल
भारत के चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों की सटीकता में सुधार लाने के उद्देश्य से 3 नई पहल की है। इनमें मतदाता सूचियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपडेट करने के लिए मृत्यु पंजीकरण का डेटा प्राप्त करना, BLO को मानक पहचान पत्र जारी करना और मतदाता सूचना पर्चियों को अधिक मतदाता-अनुकूल बनाना शामिल है।
कोलकाता अग्निकांड: रितुराज होटल के मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित होटल में आग लगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रितुराज होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोगों ने नक्सल विरोधी अभियान को जारी रखने का अनुरोध किया
नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपकर बीजापुर के करेगुट्टा में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को जारी रखने का अनुरोध किया।
सरकार जनगणना कब शुरू करेगी और यह कब पूरी होगी- असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, केरल में आरएसएस की बैठक हुई थी, उस बैठक में भी उन्होंने जाति जनगणना कराने की बात कही थी। हम जानना चाहते हैं कि सरकार जनगणना कब शुरू करेगी और यह कब पूरी होगी और इसका डेटा देश के सामने कब पेश किया जाएगा।
पीएम बिना डेडलाइन के हेडलाइन देने में माहिर- कांग्रेस
जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहते हैं, जैसा कि राहुल गांधी ने कल कहा, 'हेडलाइन तो दे दिया, लेकिन डेडलाइन कहां है? हमारे पीएम बिना डेडलाइन के हेडलाइन देने में माहिर हैं। 2025-26 में गृह मंत्रालय में जनगणना आयुक्त कार्यालय, जिसे जाति जनगणना कराने की जिम्मेदारी दी गई है, को बजट में 575 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। लेकिन 24 दिसंबर 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना के लिए 8254 करोड़ रुपये की जरूरत है... तो, उद्देश्य और मंशा क्या है? केवल एक हेडलाइन?
जातीय जनगणना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का दूध से स्वागत किया
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले का जश्न मनाते हुए लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी के पोस्टर पर दूध डाला।
जाति जनगणना का हम इसका स्वागत करते हैं- एमडीएमके
जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर एमडीएमके संस्थापक वाइको ने कहा, जाति जनगणना होनी चाहिए। यह 2021 में होनी चाहिए थी। चार साल बीत गए, अब केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है, इसलिए हम इसका स्वागत करते हैं।
जाति जनगणना पर हम बहुत खुश- केसी वेणुगोपाल
जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "आखिरकार वे (केंद्र सरकार) इस बात पर सहमत हुए कि जाति जनगणना देश की जरूरत है और समय की मांग है। पिछले 3-4 सालों से, (लोकसभा) एलओपी राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की वकालत कर रहे हैं और इस देश के लोगों के वास्तविक मुद्दों को उठा रहे हैं। जब भी वह ऐसा करते हैं, तो बीजेपी उन पर बहुत बुरे तरीके से हमला करती है। हमारे पीएम ने कहा था कि इस देश में केवल 4 जातियां हैं, फिर जाति सर्वेक्षण की क्या जरूरत है? हम बहुत खुश हैं।
केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू
2025 केदारनाथ धाम यात्रा के लिए सोनप्रयाग से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं।
watch | Uttarakhand | Helicopter services for the 2025 Shri Kedarnath Dham yatra have started from Sonprayag pic.twitter.com/A7XCy4uBRW
— ANI (@ANI) May 1, 2025
मजदूर दिवस पर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, जब कोई श्रमिक अपने गृहनगर से दिल्ली आता है, तो वह ढेर सारी उम्मीदें लेकर आता है। वह दिल्ली की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और विकास का हिस्सा बन जाता है। आज मजदूर दिवस पर मैं दिल्ली के अपने सभी श्रमिक भाइयों और बहनों से कहना चाहती हूं कि सरकार आपके कल्याण और सुविधाओं के लिए हमेशा खड़ी है हमारी श्रमिक बहनों के लिए यह चिंता का विषय है कि वे अपने बच्चों को छोड़कर कहां रोजगार के लिए जाएं, इसलिए हम दिल्ली में 500 क्रेच रूम खोलेंगे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे श्रमिक भाई-बहन आयुष्मान योजना के तहत तुरंत पंजीकृत हों और उन्हें इसका लाभ मिले। बेहतर सुविधाओं के लिए पूरी दिल्ली में 3000 वाटर कूलर लगाने का काम चल रहा है। हमने मजदूर दिवस से पहले ही मूल वेतन में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
वेव्स समिट में हिस्सा लेने के लिए कन्वेंशन सेंटर पहुंची अभिनेत्रियां
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निमरत कौर WAVES 2025 - विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।
अजमेर की होटल में भीषण आग लगी, 5 लोगों को बचाया गया
अजमेर के डिग्गी बाजार में होटल नाज़ में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और पुलिस पहुंच गई है। एक बच्चे समेत पांच लोगों को बचा लिया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला श्रमिकों से बातचीत की
करोल बाग में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों को बधाई दी और उनसे बातचीत की। उनके साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज भी थीं।
एमके स्टालिन ने पेरियार को लेकर कही ये बात
1 मई को मज़दूर दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, मैं दुनिया भर के सभी मज़दूरों को इस मई दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ, जहां मज़दूरों ने अपने अधिकार वापस पाए। समाज सुधारक थानाथी पेरियार ने द्रविड़ों को गर्व से 'मज़दूर' कहा था। 1932 में थानाथी पेरियार ने कम्युनिस्टों के बयान का तमिल में अनुवाद किया था। जब वे रूस से वापस आए, तो उन्होंने कहा कि सभी को 'थोझारगल' (कॉमरेड) कहा जाना चाहिए।
राम मंदिर में राम दरबार का निर्माण जोरों पर
अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार का निर्माण जोरों पर चल रहा है; राम दरबार का पहला सोने का दरवाजा लगाया जा रहा है।
मुझे मेरे बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने दिया जाए- भारतीय पासपोर्ट धारक
कराची में रहने वाले एक भारतीय पासपोर्ट धारक, जिसका परिवार और बच्चे हैं, आज पाकिस्तान लौटना चाहते हैं। वे कहते हैं, इस हमले को अंजाम देने वालों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। लेकिन इसमें हमारा क्या दोष है? हमारे परिवारों को क्यों अलग किया जा रहा है? सीमा पार के परिवारों के साथ जो हो रहा है, उसके बारे में कौन बात करेगा? मैं सरकार से अपील करता हूँ कि मुझे मेरे बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने दिया जाए। मैं आधी पाकिस्तानी नागरिक हूँ। मैंने कल ही पाकिस्तानी वीज़ा प्राप्त किया है।
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
भारतीय सेना ने बताया कि 30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।
नमस्कार, आज गुरुवार 1 मई का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की खबर की शुरुआत करते है कल की बड़ी खबर से। पहलगाम हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान की रही। वहीं पीएम ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त फैसला लेते हुए भारतीय एयरस्पेस को पाकिस्तान की उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे गठन हुआ है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है। वहीं पीएम मोदी आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। दिनभर की ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
4 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
5 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
7 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
7 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
9 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
10 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
11 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
13 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines