Live Updates
अगला AI शिखर सम्मेलन भारत में, पीएम मोदी ने पेरिस में की घोषणा
अगला AI शिखर सम्मेलन भारत में होगा। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में ये घोषणा की है। इसके अलावा आज पेरिस में प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरियों का नुकसान एआई का सबसे खतरनाक नुकसान है। लेकिन, इतिहास गवाह है कि तकनीक के कारण काम ख़त्म नहीं होता। उसका स्वरूप बदलता है और नये प्रकार के रोजगार पैदा होते हैं।
दिल्ली के नवनिर्वाचित 10 विधायकों के साथ जेपी नड्डा की बैठक की
दिल्ली के नवनिर्वाचित 10 विधायकों के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की। ये बैठक संसद भवन में हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विधायक अनिल शर्मा, शिखा राय, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, रेखा गुप्ता, डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा, कुलवंत राणा शामिल थे।
'अरविंद केजरीवाल को फिलहाल आराम की जरूरत', बोलीं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब का सीएम बनने संबंधी अटकलों पर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फ़िलहाल आराम की ज़रूरत है। पंजाब को एक पंजाबी ही चला सकता है।
रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर से वर्सोवा पुलिस स्टेशन के दो पुलिस अधिकारी निकलते हुए।
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज शिकायत के बारे में पूछे जाने पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बीट मास्टर होने के नाते हमें यहां राउंड के लिए आना पड़ता है। हम सिर्फ सुरक्षा कारणों से यहां आए हैं।
रणवीर इलाहाबादिया के घर के बाहर का दृश्य
मुंबई में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर के बाहर का दृश्य, जब मुंबई पुलिस की एक टीम एक शो में उनकी टिप्पणियों को लेकर मचे बवाल के बाद वहां पहुंची। कल, रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
AAP की बैठक पंजाब में होनी चाहिए थी- कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ बैठक पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, बैठक वहीं (पंजाब में) होनी चाहिए थी। वहां केवल एक व्यक्ति को जाने की जरूरत होती। उन्हें (अरविंद केजरीवाल) वहां ले जाने के लिए पंजाब के हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया जाता। पंजाब के लोग भी उन्हें देख पाते।
हरदीप सिंह पूरी ने विदेशी उर्जा मंत्रियों के साथ बस में यात्रा की
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, कतर के ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री, साद बिन शेरिडा अल काबी और अन्य देशों के मंत्रियों के साथ दिल्ली में यशोभूमि के अंदर एक हाइड्रोजन बस में यात्रा की।
भाजपा का मुख्यमंत्री शीश महल में क्यों रहेगा?
कपूरथला हाउस में आप की बैठक पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल का अहंकार चकनाचूर कर दिया है। वह रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे थे। अब उन्हें पता है कि पंजाब के विधायक संतुष्ट नहीं हैं और मुख्यमंत्री भी आश्वस्त नहीं हैं। इस बात की संभावना बहुत कम है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री बने रहेंगे या आप की सरकार (पंजाब में) चलती रहेगी।
शीश महल के मुद्दे पर वे कहते हैं, भाजपा का मुख्यमंत्री शीश महल में क्यों रहेगा? हम इसे भ्रष्टाचार का संग्रहालय बना देंगे ताकि दिल्ली की जनता देख सके कि केजरीवाल ने क्या किया है? भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री शीश महल के पास भी नहीं जाएगा।
एमवीए के सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन किया
दिल्ली: सोयाबीन किसानों के समर्थन में महा विकास अघाड़ी के सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।
भारतीय ऊर्जा सप्ताह उद्घाटन समारोह में बोले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री
भारतीय ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शहरी गैस विस्तार और सौर ऊर्जा से खाना पकाने के पायलटों के माध्यम से 100% स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा हासिल की है, जो साबित करता है कि नीति-संचालित समाधान जीवन को बदल सकते हैं।
आप नेताओं ने ACB के नोटिस का नहीं दिया जवाब
मतगणना से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेताओ द्वारा बीजेपी पर 16 उम्मीदवार को 15 करोड़ रुपए का ऑफर देने और मंत्री बनाने के मामले में जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है। अभी तक ACB द्वारा दिए गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। ACB सूत्रों के मुताबिक ACB अगले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को लिखेगी।
सूत्रों के मुताबिक आप नेताओ के खिलाफ, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना, पैनिक क्रिएट करना समेत अन्य उचित धाराओं में कार्रवाई करने के लिए लिखेगी। बीजेपी ने भी आप नेताओ के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दी हुई है।
दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर अजय राज शर्मा का निधन
दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बीएसएफ के डीजी रहे अजय राज शर्मा का निधन हो गया। शर्मा 1966 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। सोमवार रात नोएडा के कैलाश अस्पताल में ली अंतिम सांस।
ट्रेन इंजन का पहिया ट्रैक से उतरा
जौनपुर जंक्शन रेल यार्ड से प्लेटफार्म नंबर तीन पर सेटिंग के दौरान ट्रेन इंजन का पहिया ट्रैक से अचानक उतर गया। हालांकि ट्रेन के खाली रहने के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई।
पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली रवाना
चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में पंजाब के विधायकों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब के विधायक भी मौजूद रहेंगे जो दिल्ली चुनाव के लिए अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे थे।
लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव दिया
लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने संयुक्त राज्य अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे और इस मामले पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
कांग्रेस सांसद महंगाई पर चर्चा की मांग की
कांग्रेस सांसद लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने सदन में महंगाई पर नियंत्रण के लिए चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।
प्रधानमंत्री मोदी हमारा गौरव हैं
पेरिस के एक होटल में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के बाद, भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और कहा, "मोदी अमरू मान छे, एनु अभिमान छे। मोदी अमरी शान छे।" (प्रधानमंत्री मोदी हमारा गौरव हैं)
प्रयागराज : अब तक 43 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से ली गई तस्वीरें, जहां लोग पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, अब तक 43 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
श्रीनगर में सर्दी का प्रकोप
आईएमडी के अनुसार, श्रीनगर शहर में सर्दी का प्रकोप जारी है और आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का स्वागत किया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, "पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट के लिए हमारे सभी भागीदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!"
सीएम योगी ने माघ मेले को लेकर समीक्षा बैठक की
सीएम योगी आदित्यनाथ ने माघ पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रयागराज: त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 11 फरवरी मंगलवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी दो दिन के फ्रांस दौरे पर हैं। वहां वे एआई समिट में शिरकत करेंगे। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से भी मुलाकात करेंगे। यहां से पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे, जहां वे डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इधर दिल्ली में इंडिया एनर्जी वीक की शुरुआत होगी। 14 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में 20 देशों के ऊर्जा मंत्री भी शामिल होंगे। कल की बड़ी खबर पंजाब कांग्रेस के दावे से जुड़ी है। जिसमें कहा गया कि आप के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
17 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines