बेंगलुरु में एक युवक के साथ हुई डरावनी घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। युवक ने रेडिट पर पोस्ट कर बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर रैपिडो बाइक टैक्सी बुक करना उसे इतना भारी पड़ गया कि कई ऑटो चालकों ने उसे घेर लिया और मारपीट तक की धमकी देने लगे। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया ने युवक को और ज्यादा चौंका दिया।
रैपिडो बुक करते ही शुरू हुआ हंगामा
जैसे ही युवक ने मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर रैपिडो बुक किया, एक ऑटो चालक ने जबरदस्ती रोकते हुए कहा, “बुक मत कर, मैं ले जाता हूं।” जब युवक ने उसकी बात अनसुनी कर दी तो ऑटो वाला भड़क गया और वहां मौजूद बाकी ऑटो चालकों को बुला लिया। सभी मिलकर चिल्लाने लगे और गुस्सा जाहिर किया कि वह ऑटो की जगह बाइक टैक्सी क्यों ले रहा है।
बदसलूकी के जवाब में युवक ने किया विरोध, फिर बिगड़ा मामला
युवक ने बताया कि जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने गुस्से में उन्हें मिडिल फिंगर दिखा दी जो बाद में उसे भारी पड़ गई। यह देखकर एक ऑटो चालक ने रैपिडो बाइक का रास्ता रोक लिया और सीधे धमकियां देनी शुरू कर दीं। थोड़ी ही देर में कुछ और लोग भी वहां आ गए और चारों ओर से घेरकर डराने लगे।
मिली जान से मारने की धमकी
पोस्ट के अनुसार, ऑटो चालकों ने धमकाते हुए कहा कि “तेरा हाथ काट देंगे”, “ज़िंदगी नर्क बना देंगे” और “इस शहर में तुझे चलने नहीं देंगे।” उन्होंने यहां तक कहा कि “हमें किसी पुलिस, DC-SP का डर नहीं है, हम लोकल हैं और जो चाहें कर सकते हैं।” ये बातें सुनकर युवक सहम गया और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया।
पुलिस आई लेकिन रवैया चौंकाने वाला
पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन युवक के अनुसार उन्होंने पहले उसे ही डांट दिया कि मिडिल फिंगर क्यों दिखाई। साथ ही ऑटो चालकों को सिर्फ समझाने की बजाय, एक पुलिसकर्मी ने तो यह तक कह दिया – “दो मार के छोड़ दो।” इससे युवक को लगा कि पुलिस और ऑटो वालों के बीच पहले से जान-पहचान है।
Got Ganged Up by Auto Drivers for Taking a Rapido
byu/darkmaniac0007 inBengaluru
सोशल मीडिया पर उठी आवाज
इस घटना की जानकारी जब युवक ने रेडिट पर साझा की तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि इस घटना को ट्विटर (X) और बड़े न्यूज चैनलों के साथ साझा किया जाए ताकि प्रशासन तक आवाज पहुंचे और ऐसे घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो सके। मामला अभी गरम है और शहर में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी पर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines