देश में चुनावी माहौल है। 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव के साथ कई राज्यों में उप चुनाव भी हैं। इसको लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोवा, नागालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक में उप चुनाव हैं। बीजेपी ने इसको लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
गोवा में एक सीट पर उप चुनाव होना है। बीजेपी ने गोवा की पांडा सीट से रितेश रवि नायक को उम्मीदवार बनाया है। नागालैंड में कोरिडांग (अजजा) सीट पर उप चुनाव होना है। बीजेपी ने यहां से दाओचियर आई इम्चेन को उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक में दो विधान सभा सीटों पर उप चुनाव होना है। बागलकोट सीट से बीजेपी ने वीरभद्रय्या चरंतीमठ और दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी, दासकरियप्पा को टिकट दिया। वहीं त्रिपुरा में एक सीट पर उप चुनाव होना है। धर्मनगर सीट से बीजेपी ने जहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढे़ं: BJP के 88 उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कहां से लड़ेंगे
इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी उप चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षक तैनात किये हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा था कि चुनाव-हिंसा और प्रलोभन मुक्त कराए जाएं ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या पक्षपात के अपना वोट डाल सके। इसे सुनिश्चित करने में पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढे़ं: पूर्व राज्यपाल राजशेखरन, रॉबिन आरवी पर लगाया दांव; केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
29 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines