चुनावी मैदान में उतरेंगे पूर्व वायुसेना प्रमुख? BJP की संभावित लिस्ट आई सामने

BJP Probable List: बीजेपी की अगली लिस्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस लिस्ट में आरकेएस भदौरिया का नाम शामिल हो सकता है। वह पूर्व वायुसेना प्रमुख रहे हैं। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव के समधी का नाम भी चर्चा में है।

BJP Flag

File Photo

विज्ञापन

BJP Probable List: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की आठ लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमें कुल 418 नाम शामिल हैं। अब नौवीं लिस्ट को लेकर इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक संभावित लिस्ट सामने आई है। जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया का नाम सामने आया है।

आरकेएस भदौरिया का चुनाव लड़ना लगभग तय

बीजेपी की संभावित लिस्ट में आरकेएस भदौरिया का नाम शामिल है। उनका यूपी की किसी सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वहीं इस लिस्ट में मैनपुरी लोकसभा सीट से यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्हें डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा जाएगा। इस सीट पर संघमित्रा मौर्य का नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन

हरिओम यादव को बनाया जा सकता है प्रत्याशी 

वहीं फिरोजाबाद हरिओम यादव का नाम चर्चा में चल रहा है। वह समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। दो साल पहले ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी। हरिओम यादव को फिरोजबाद जिले का कद्दावर नेता माना जाता है। डॉ. अनिल जैन को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। वह राज्यसभा सांसद हैं। आपको बता दें कि आरकेएस भदौरिया ने 24 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी। वह सितंबर 2019 से लेकर सितंबर 2021 तक दो साल वायुसेना प्रमुख रहे थे।

यूपी की 8 सीटों पर पहले चरण में चुनाव  

उल्लेखनीय है कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। इसमें यूपी की 8 सीटें शामिल हैं। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। आखिरी चरण 1 जून को होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ