हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा का नारा? कितनी सीटें जीतने का रखा लक्ष्य?

BJP Slogan For Lok Sabha Election 2024 : इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

BJP Slogan For Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा की एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी ने अपने नए नारे पर फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार भगवा दल लोकसभा चुनाव में ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार’ नारा इस्तेमाल करेगी।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महासचिव तरुन चुग, महाचिव सुनील बंसल मौजूद रहे थे। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

लोकसभा क्लस्टर्स की जल्द होगी शुरुआत

एक पार्टी पदाधिकारी के अनुसार भाजपा ने राज्य विधानमंडल और लोकसभा स्तर पर संयोजकों और सह संयोजकों पर भी फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा क्लस्टर्स की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर्स को तैयार करने के लिए फॉर्मूला भाजपा के पदाधिकारियों की पिछली बैठक में पेश किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं, आज हुई बैठक में भगवा दल के लगभग 150 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के लिए पार्टी ने लोकसभा बैठक योजना शुरू करने का एलान भी किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ED के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम

ये भी पढ़ें: क्या है ‘हिट एंड रन’ पर नया कानून?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप?

ये भी पढ़ें: नए साल के दूसरे ही दिन सोना महंगा

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola