क्या है भाजपा की 'लोकसभा योजना' और कब होगी इसकी शुरुआत? आम चुनाव को लेकर कुछ ऐसी है तैयारी

BJP Lok Sabha Baithak Yojana : लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा ने जनवरी के पहले सप्ताह में पूरे देश में लोकसभा बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है।

lok sabha election 2024 BJP Candidate List Om Birla CP Joshi Arjun Ram Meghwal

BJP Lok Sabha Baithak Yojana :   आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए कमर कस चुकी है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में ‘लोकसभा योजना बैठक’ का आयोजन करेगी। इसके तहत जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान पूरे देश में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

इस कदम के पीछे भाजपा का मकसद आगामी संसदीय चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी के अंदर विचार-विमर्श करना है। पार्टी हाई कमांड ने इसे लेकर सभी राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महासचिवों को एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन

पार्टी हाई कमांड ने उन सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने का निर्देश भी दिया है जो संगठन को, संगठन की तैयारियों व गतिविधियों, प्रचार अभियानों और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे राजनीतिक पहलुओं को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन

तैयारी के समय पर भाजपा का विशेष ध्यान

इसके साथ ही भाजपा 2024 आम चुनाव के लिए विभिन्न तैयारियों के समय पर भी खासा ध्यान दे रही है। पार्टी ने सभी प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों से इस लोकसभा बैठक योजना का आयोजन सात जनवरी से पहले कराने के लिए कहा है।

यह निर्देश भी दिया गया है कि बैठक के बाद इनकी जानकारियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी जाएं। इन बैठकों में पार्टी के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता या अधिकारी का होना जरूरी है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा की तैयारी आगामी चुनाव में भी विशाल जीत हासिल कर एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने की है। इससे पहले साल 2014 और साल 2019 के चुनाव में भी भगवा दल ने बड़ी जीत दर्ज की थी। हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन में जीत के बाद पार्टी के हौसले और बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ