Gold Price Today: नए साल के दूसरे ही दिन सोना महंगा, आज आपके शहर में क्या है गोल्ड का भाव?

Gold Price Today Update: देश में आज फिर सोना-चांदी महंगी हो गई। लगातार दूसरे दिन रेटों में उछाल देखा गया, जानिए आज क्या है दोनों का भाव?

Gold Price Today

देश में आज फिर सोने के दामों में गिरावट आई है।

Gold Price Today In India: नए साल के दूसरे ही दिन सोने का भाव बढ़ गया। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज मंगलवार को काफी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में उछाल देखा गया। आज सोने की कीमत 63 हजार के पार हो गई है। वहीं चांदी 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रही है। आज जारी रेटों के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 63544 रुपये है। सोमवार शाम को यह भाव 63352 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी आज करीब 192 रुपये की बढ़ोतरी सोने के दाम में हुई है। गत 28 दिसंबर को रेट 63452 रुपये था। वहीं आज चांदी की कीमत 74142 रुपये है। सोमवार को यह भाव 73705 रुपये था। ऐसे में चांदी आज 473 रुपये महंगी हो गई। 30 नवंबर को रेट 76934 रुपये था।

आज किसी कैरेट के गोल्ड का क्या भाव?

  • 10 कैरेट (41.7 प्रतिशत शुद्ध) सोने का दाम 37173 रुपये (122 रुपये बढ़ा)
  • 14 कैरेट (58.3 प्रतिशत शुद्ध) गोल्ड का रेट 47658 रुपये (144 रुपये की तेजी)
  • 18 कैरेट (75 प्रतिशत शुद्ध) सोने का दाम 58206 रुपये (176 रुपये की गिरावट)
  • 22 कैरेट (91.7 प्रतिशत शुद्ध) सोने की कीमत 63290 रुपये (192 रुपये महंगा)
  • 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्ध) गोल्ड का रेट 63544 रुपये (192 रुपये की बढ़ोतरी)

कैसे जानें सोना-चांदी के रोज के दाम?

सोना-चांदी का हर रोज का खुदरा रेट जानने के लिए लोग 89556-64433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। मिस कॉल अपने आप कट जाएगी और इसके कुछ ही देर बाद SMS के जरिए सोना-चांदी के रेट्स आपको मिल जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट भी कर सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) करीब 100 साल पुरानी एसोसिएशन है, जो दिन में 2 बार सोना-चांदी के रेट जारी करती है। IBJA के देशभर के 29 राज्यों में ऑफिस हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ