Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम खुली चिट्ठी लिखकर आर्थिक संकट की चेतावनी दी है। जनता को संबोधित करते हुए चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि एक स्पष्ट आर्थिक संकट पैदा हो रहा है।
राहुल गांधी ने लिखा कि युवाओं में बेरोजगारी, असहनीय मूल्य वृद्धि, गंभीर कृषि संकट और देश की संपत्ति पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट कब्जा है। लोग अपनी नौकरी खोने के बारे में चिंतित हैं, उनकी आय और गिर रही है और उनके सपने, उनका भविष्य बिखर रहा है। देश भर में निराशा की गहरी भावना है।
पूरे देश में घर-घर सौंपी जाएगी राहुल गांधी की चिट्ठी
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपनी 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा के अंत के करीब है। यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। पार्टी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस के आगामी अभियान ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी को नागरिकों को घऱ-घर सौंपा जाएगा।
कांग्रेस नेता और महासचिव (मीडिया) जयराम रमेश ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडियाकर्मियों को 26 जनवरी से 26 मार्च तक भारत जोड़ो यात्रा के आगामी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो के बारे में जानकारी दी और कहा कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। घर-घर जाकर राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।
10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों को कवर करेगा कार्यक्रम
जयराम रमेश ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत, पार्टी का लक्ष्य लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांवों और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों को कवर करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है, “हमारे देश के लोगों को एहसास है कि जब तक हम अपनी विविधता को गले नहीं लगाते और कंधे से कंधा मिलाकर काम नहीं करते, हम अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच सकते।
पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि मुझे दृढ़ विश्वास है कि भारत नफरत को खारिज कर देगा। हम जाति, धर्म, भाषा, लिंग और अन्य सभी मतभेदों से ऊपर उठेंगे। आप सभी को मेरा संदेश – डरो मत! अपने दिलों से डर निकालो, और नफरत तुम्हारे भीतर से गायब हो जाएगी।” जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का पत्र क्षेत्रीय भाषाओं में भी लिखा जाएगा।
30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा
7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल के तिरंगे फहराने के साथ समाप्त होगी। यात्रा अभी पंजाब में है। यात्रा ने अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कवर किया है। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
56 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines