---विज्ञापन---

Bengaluru: गर्लफ्रेंड का आपत्तिजनक वीडियो बना ठगे 2.5 करोड़, मांग रहा था ये चीज…, कहानी में आया ट्विस्ट

Bengaluru: पुलिस ने आरोपी मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Bengaluru: बेंगलुरु में एक युवती को उसके बचपन के प्यार ने धोखा दिया, इतना ही नहीं उससे अब तक करीब 2.5 करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए। हद तो तब हो गई जब वह उसे अब स्पोर्ट्स कार, महंगी घड़ी और अन्य कीमती सामान देने की डिमांड कर रहा था और ऐसा न करने पर उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

तंग आकर युवती ने ये पूरी कहानी बेंगलुरु पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। अपने और अपने पिता के जिन बैंक अकाउंट में उसने लड़की से पैसें ट्रांसफर करवाए थे उनकी डिटेल खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने ऐसे जुटाए सबूत 

जानकारी के अनुसार युवती ने तंग आकर पुलिस को शिकायत की थी। संवेदनशील मामला होने के चलते मामले में जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट और पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा की दो टीमें बनाई गई। फोन सर्विलांस और आरोपी के अकाउंट डिटेल खंगालकर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। जिसके बाद आरोपी मोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

शादी का झांसा देकर बनाए थे वीडियो, अब कर रहा था ब्लैकमेल

शुरुआती पूछताछ में पहले आारोपी ने पुलिस का सहयोग नहीं किया। हालांकि बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गर्लफ्रेंड का एक निजी वीडियो इंटरनेट पर डालने वाला ही था लेकिन इससे पहले उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ वीडियो बनाए, फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लंबे समय से पैसे ऐंठ रहा था।

ये भी पढ़ें:  Syria में तनाव, वहां रह रहे भारतीयों के लिए मोदी सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

---विज्ञापन---

First published on: Dec 07, 2024 07:41 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola