Mahalakshmi के 'कातिल' मुक्ति ने सुसाइड क्यों किया? डायरी में लिखे नोट से सामने आया सच

Mukti Ranjan Suicide Update: महालक्ष्मी को मारकर उसकी लाश के टुकड़े करने वाले मुक्ति रंजन की सुसाइड का सच उसकी डायरी से खुला है। इसमें भी मुक्ति ने एक नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उसने गुनाह कबूला था और डायरी नोट में उसने सुसाइड करने की वजह लिखी थी।

Mahalakshmi Murder Case Accused Mukti Ranjan Suicide

महालक्ष्मी को मारने वाले मुक्ति रंजन का सुसाइड का कारण सामने आया है।

विज्ञापन

Mukti Ranjan Suicide Inside Story: महालक्ष्मी की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े करने का गुनाह कबूल कर मुक्ति रंजन ने सुसाइड क्यों किया? इसका खुलासा मुक्ति रंजन की डायरी में लिखे एक नोट से हुआ है। मुक्ति रंजन की लाश ओडिशा के भद्रक जिले में अपने पैतृक गांव भुईनपुर में एक पेड़ पर झूलती मिली थी। उसने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी। पुलिस को मुक्ति रंजन का बैग, नोटबुक और स्कूटी भी मौके से मिली थी।

नोटबुक में मुक्ति रंजन ने सुसाइड नोट लिखा था और इसके अलावा एक नोट उसने अपनी डायरी में लिखा था, जो उसके बैग में थी। इस डायरी में लिखे नोट के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने दावा किया कि मुक्ति ने अपराध बोध के कारण अपना जीवन समाप्त कर लिया। संदेह है कि मुक्ति ने गिरफ्तारी के डर से भी यह कदम उठाया। बेंगलुरु पुलिस उसे पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिन से ओडिशा में डेरा डाले हुए थी। गिरफ्तारी के डर से ही उसने अपनी जान ले ली, क्योंकि पुलिस टीमें उसके करीब पहुंच चुकी थीं।

Advertisment

3 सितंबर को अंजाम दी गई वारदात

बता दें कि मुक्ति (32) और महालक्ष्मी (29) बेंगलुरु के एक मॉल में कपड़ों के आउटलेट में एक साथ काम करते थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन महालक्ष्मी शादी करने का दबाव मुक्ति पर डाल रही थी, जबकि मुक्ति उससे शादी नहीं करना चाहता था। जब मुक्ति शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो महालक्ष्मी उस पर दबाव डालने लगी। इसके चलते दोनों के बीच लड़ाई झगड़े और मारपीट होती थी। महालक्ष्मी मुक्ति को धमकाकर उससे पैसे और गहने मांगने लगी थी।

महालक्ष्मी के टॉर्चर से तंग आकर मुक्ति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मुक्ति ने लाश ठिकाने के लिए उसके टुकड़े कर दिए और फ्रिज में छिपा दिए। वारदात 3 सितंबर को लड़ाई होने के बाद अंजाम दी गई। उसी दिन से महालक्ष्मी और मुक्ति के गायब होने का सुराग पुलिस को मॉल से मिला और यहीं से पुलिस का शक मुक्ति पर गहराया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ओडिशा पहुंची, लेकिन तब तक वह सुसाइड नोट लिखकर जान दे चुका था। पुलिस को उसकी लाश मिली।

विज्ञापन

सुसाइड से पहले मां-भाई को सुनाई कहानी

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, मुक्ति रंजन ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां और भाई सत्या को पूरा मामला बताया था। अपनी मां के सामने मुक्ति रंजन ने महालक्ष्मी का मर्डर करने की बात कबूली थी। उसने मां केा बताया था कि वह महालक्ष्मी से प्यार करता है, लेकिन वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

विज्ञापन

केरल में भी उसने उसे किडनैपिंग केस में गिरफ्तार करा दिया था। मुक्ति आपबीती सुनाते हुए मां के सामने रोया भी था। उसने भाई सत्या को बताया था कि उसने महालक्ष्मी को मारकर उसकी लाश के टुकड़े करके फ्रिज में छिपा दिए हैं, जिन्हें वह ठिकाने लगा देगा, लेकिन इस बीच पुलिस उसके पीछे लग गई और उसने उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ