Ram Mandir Ayodhya Bom Blast Threatening Call: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ घंटे बाकी हैं। इस बीच राम मंदिर को बम धमाका करके उड़ाने की धमकी देने वाले को लेकर अपडेट सामने आया है।
आरोपी बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का रहने वाला 21 वर्षीय मोहम्मद इंतेखाब पुत्र मोहम्मद इब्राहिम है, जिसमें अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि हां, वह राम मंदिर अयोध्या को बम धमाका करके उड़ाना चाहता है। अगर पुलिस उसे न पकड़ती तो वह 22 जनवरी को धमाका जरूर करता।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर उद्घाटन के दिन छुट्टी को लेकर विवाद, चार छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर क्या कहा?
फोन कॉल ट्रेस करके आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके शुक्रवार रात को राम मंदिर को उड़ाने की बात कही। जैसे ही पुलिसकर्मी ने उससे कुछ पूछना चाहा, आरोपी ने फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुंरत आरोपी की तलाश शुरू की।
साइबर क्राइम सेल ने तुरंत कॉल रिकॉर्ड को स्कैन किया तो पता चला कि फोन नंबर बलुआ गांव के मूल निवासी मोहम्मद इब्राहिम के नाम पर रजिस्टर्ड था। पलासी पुलिस स्टेशन की टीम ने मोहम्मद इब्राहिम के घर छापा मारा तो उसक बेटा मोहम्मद इंतेखाब पुलिस को देखकर घबरा गया। यह देखकर उसे हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘हे राम’, डॉक्टर भगवान राम के स्वागत में लगे हैं, एम्स के हाफ डे पर शिवसेना नेता का ऐसा रिएक्शन
भाजपा की आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग
अररिया SP अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद इंतेखाब से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया कि उसने ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कई बार फोन किया था। राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, लेकिन कॉल करने के बाद 6 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कॉल जिस फोन से किया था, पुलिस ने वह भी जब्त कर लिया है। मोहम्मद ने खुद को छोटा शकील बताया था और कहा था कि वह दाऊद इब्राहिम गैंग का मेंबर है। भाजपा की ओर से आरोपी मोहम्मद इंतेखाब को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के चाणक्यपुरी में नर्सरी एडमिशन में फर्जीवाड़ा, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस
1 hr ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
11 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
12 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
13 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
15 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
15 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
15 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
15 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
16 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines