'हे राम', डॉक्टर भगवान राम के स्वागत में लगे हैं, एम्स के हाफ डे पर शिवसेना नेता का ऐसा रिएक्शन

Ram Mandir Inauguration: केंद्र सरकार के आदेश में साफ कहा गया है कि इस दौरान सभी महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

Shiv Sena leader Priyanka Chaturvedi reacts

एम्स हाफ डे पर प्रियंका चतुर्वेदी

विज्ञापन

Ram Mandir Inauguration: श्री राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते दिल्ली एम्स में हाफ डे घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार एम्स, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल समेत केंद्र सरकार के दिल्ली में स्थिति सभी अस्पताल 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। इस आदेश की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की है। जिस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। पहले आप देखिया शिवसेना नेता का X पर रिएक्शन।

विज्ञापन

कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग अपना इलाज करवाने आते हैं

शिवसेना नेता ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा Hello humans कृपया 22 जनवरी को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में एम्स न जाएं। एम्स दोपहर 2 बजे के मर्यादा पुरूषोत्तम राम के स्वागत में लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने वह आदेश भी सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें अस्पताल में हाफ डे के निदेश दिए गए हैं। उनका कहना था कि सरकार का यह निर्णय गलत है। इन बड़े अस्पतालों में देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग अपना इलाज करवाने आते हैं। इस आदेश से उन मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होगी।

इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उनका समर्थन किया तो कुछ लोगों ने कहा कि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि हाफ डे  के दौरान एम्स और अन्य अस्पतालों की सभी महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 7000 से ज्यादा विशेष अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले अयोध्या की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर एसपीजी, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ