Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

…जब प्रियंका गांधी की रैली में रेहान वाड्रा के साथ दिखी थीं अवीवा बेग, VIDEO आया सामने

अवीवा बेग और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्कूल के वक्त से एक दूसरे को जानते हैं और पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Dec 31, 2025 13:10
प्रियंका गांधी की रैली में दोनों एक साथ नजर आए थे.

पिछले साल वायनाड लोकसभा उपचुनाव के दौरान एक कांग्रेस रैली में रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग उनके साथ नजर आई थीं. जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रैली को संबोधित कर रही थीं तो रेहान वाड्रा और अवीवा बेग दोनों एक साथ खड़े थे. इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें रैली के दौरान रेहान वाड्रा अपनी मंगेतर बेग के बगल में शांति से खड़े दिख रहे हैं. इस दौरान इन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की थी. बता दें, रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल की प्रेमिका अवीवा बेग से सगाई की है.

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी थी. उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी थी. इसके बाद नवंबर 2024 में उपचुनाव हुआ था. कांग्रेस ने वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उतारा था. प्रियंका गांधी ने यह सीट 4.1 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थी. प्रियंका गांधी को 6.2 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. उन्होंने भाकपा (CPI) उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास को हराया था.

---विज्ञापन---

कौन हैं अवीवा बेग?

रेहान की तरह फोटोग्राफी का शौक रखने वालीं अवीवा बेग ने मीडिया की पढ़ाई की है. अवीवा ने हाल ही कई कला प्रदर्शनियों में अपने काम का प्रदर्शन भी किया है. अवीवा के परिवार के वाड्रा परिवार के साथ लंबे समय से करीबी रिश्ते रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : फुटबॉल प्लेयर, फोटोग्राफर… मिलिए रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग से, जल्द बनेंगी प्रियंका गांधी के घर की बहू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवीवा की मां नंदिता बेग, वर्षों से प्रियंका गांधी वाड्रा की दोस्त रही हैं. नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता ने ही कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन का काम किया था. अवीवा बेग एक फोटोग्राफी और प्रोडक्शन स्टूडियो ‘एटेलियर 11’ की कॉ-फाउंडर भी हैं. वह नेशनल लेवल पर फुटबॉल भी खेल चुकी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवीवा बेग और रेहान वाड्रा एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं. सूत्रों के अनुसार, कुछ महीनों में उनकी शादी होने वाली है.

First published on: Dec 31, 2025 01:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.