हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Assembly Election Result 2023 Update: 3 राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, BJP हेडऑफिस जाएंगे PM मोदी

Assembly Election Result PM Modi Update: 4 राज्यों की मतगणना में आज जिस तरह से भाजपा का बढ़त मिलती दिख रही है, उसने पार्टी वर्करों में जोश भर दिया है। भाजपा में जश्न शुरू हो गया है।

विज्ञापन
PM Modi

Assembly Election Result 2023 Update: देश में आज छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना चल रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव नतीजों के बाद आज शाम 6 बजे के करीब दिल्ली में भाजपा हेड ऑफिस जा सकते हैं। वहां जीत का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित कर सकते हैं।

 

वहीं 3 राज्यों में भाजपा की बढ़त को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर नाच रहे हैं। मिठाइयां बांट रहे हैं। पार्टी समर्थकों का कहना है कि भाजपा जीत रही है। मोदी जी की लहर फिर चल रही। एक बार फिर हमें जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन अब भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इससे भाजपा वर्करों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola