असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 81 सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर सबसे पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही पार्टी1 और सीट पर बढ़त बनाकर साथ कुल 82 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। आपको बता दें, 121 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा ने 63 के बहुमत के आंकड़े को बड़े अंतर से पार किया।
वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस 15 सीटें जीतकर 4 पर आगे रही और उसकी कुल संख्या मात्र 19 ही रही। दूसरी ओर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी। एआईयूडीएफ और रायजोर दल को 2-2 और तृणमूल कांग्रेस को केवल 1 सीट मिली, जबकि 5 सीटों के नतीजे शेष हैं।











