तमिलनाडु में विजय को तगड़ा झटका, TTV दिनाकरण ने कराई FIR, आरोप- राज्यपाल को दिया फर्जी समर्थन पत्र

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। एक्टर विजय को मुख्यमंत्री बनने और उनकी पार्टी TVK को सरकार बनाने का मौका मिल सकता है। लेकिन बहुमत के लिए विधायकों का समर्थन जुटाने के चक्कर में वे कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं।

TVK Chief Actor Vijay

एक्टर विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतकर एक्टर विजय की पार्टी TVK बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए विजय को कुछ सीटें चाहिए। इसके लिए वे छोटे दलों से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने राज्यपाल को 116 विधायकों के समर्थन का लेटर सौंपा, लेकिन AMMK के महासचिव TTV दिनाकरण ने समर्थन पत्र को फर्जी बताया।

विज्ञापन

दिनाकरण का TVK को समर्थन देने से इनकार

दिनाकरण ने विजय पर फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दिनाकरण ने TVK को समर्थन देने से साफ इनकार किया है। उनका आरोप है कि TVK ने उनकी पार्टी के विधायक कामराज का फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया है। उन्होंने कहा कि वह NDA के साथ हैं। कामराज अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं और वे अभी भी पार्टी के साथ ही बने हुए हैं।

विज्ञापन

TVK ने शेयर किया विधायक कामराज का वीडियो

दिनाकरण के आरोपों के जवाब में TVK ने AMMK के विधायक कामराज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कामराज दावा कर रहे हैं कि वे AMMK के महासचिव की अनुमति और स्वेच्छा से खुशी-खुशी TVK को समर्थन दे रहे हैं। समर्थन पत्र लिखकर पार्टी हाईकमान को सौंप चुके हैं। लेकिन AMMK के महासचिव दिनाकरन ने अनुमति और समर्थन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया और TVK- विजय के खिलाफ शिकायत दी है।

AIDMK के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार बनाने को लेकर गतिरोध बरकरार है। एक्टर विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं और 8 सीटें जुटाकर बहुमत हासिल करके वे सरकार बना सकते हैं। दूसरी ओर AMMK के महासचिव दिनाकरण ने AIDMK की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया और प्लानिस्वामी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है। उन्होंने अन्य दलों से समर्थन मांगकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की दलील दी है।

विज्ञापन

TVK पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप

दिनाकरण चेन्नई के गुइंडी थाने पहुंचे और विधायक कामराज के फर्जी पत्र के मामले में पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंप दी। दिनाकरण ने विजय पर AMMK के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है। AMMK के इकलौते विधायक एस कामराज के लापता होने की शिकायत राज्यपाल को दी है। दिनाकरण देररात लेकभवन पहुंचे और उनके साथ विधायक कामराज भी आए। यहां दिनाकरण ने एक पत्र राज्यपाल को सौंपा, जो कामराज का AIDMK को समर्थन पत्र था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ