वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे अगले नौसेना प्रमुख, 31 मई को संभालेंगे कार्यभार

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और 31 मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Vice Admiral Krishna Swaminathan
विज्ञापन

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय नौसेना में प्रमुख बदलने वाले हैं। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और 31 मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुए थे और संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला; संयुक्त सेवा कमान एवं स्टाफ कॉलेज, श्रीवेनहैम, यूनाइटेड किंगडम; कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा; और संयुक्त राज्य नौसेना युद्ध कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, यूएसए से शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन

इधर, भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) सुनयना के कमांडिंग ऑफिसर ने बांग्लादेश के चटोग्राम नौसेना क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। यह मुलाकात जहाज के दो दिवसीय दौरे के लिए चटोग्राम पहुंचने के बाद हुई, जो कि हिंद महासागर जहाज (आईओएस) सागर की तैनाती का हिस्सा है।

बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने x पर एक पोस्ट में कहा कि INS सुनयना के कमांडिंग ऑफिसर ने चटोग्राम नौसेना क्षेत्र में COMCHIT, COMBAN और ASD सहित वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। कमांडिंग ऑफिसर ने चटोग्राम में जहाज की मेजबानी करने के लिए गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। इसके अलावा, अभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग बढ़ाने सहित साझा पेशेवर हितों के क्षेत्रों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ