Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली वाले घर पर पथराव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जुनैद और नसीर को जिंदा जलाया जा सकता है तो मैं कौन हूं?
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनमें बहुत आत्मविश्वास है क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी पार्टी सत्ता में है। यह चौथी बार है जब मेरे घर पर हमला हुआ है। ओवैसी ने ये भी आरोप लगाया कि जिन्होंने भी मेरे घर पर पथराव किया है वे नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हो सकते हैं।
ओवैसी ने कहा कि पुलिस मेरे घर पर हुए हमले की सटीक जानकारी देगी। केंद्र सरकार और दिल्ली सीपी को इस मामले को देखना होगा। मेरे पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, सड़कों पर कई कैमरे हैं जिन्हें जांचने की जरूरत है।
ओवैसी बोले- मुझे नहीं पता कि घटना में कौन शामिल
हैदराबाद के सांसद ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इसमें कौन शामिल था। मैं जुनैद और नसीर के परिवारों से मिलने राजस्थान के भरतपुर में था। इस घटना की लिखित शिकायत की गई लेकिन भारत में अगर जुनैद और नसीर को जिंदा जलाया जा सकता है तो असदुद्दीन ओवैसी कौन है।
ओवैसी बोले- बदमाशों के झुंड ने किया पथराव
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मुझे मेरी घरेलू मदद से सूचित किया गया था कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं।” उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद, एक अतिरिक्त डीसीपी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उनके आवास का दौरा किया और मौके से सबूत जुटाए। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि पथराव उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुआ और पुलिस से दोषियों को तुरंत पकड़ने का आग्रह किया।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
47 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines