AP Inter Result 2023: आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने के बाद करीब 9 छात्रों ने अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से खुदकुशी कर ली। बता दें कि इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर (कक्षा 11 और 12) के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए हैं। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bie.ap.gov.in और www.bieap.apcfss.in पर उपलब्ध हैं।
छात्रों के सुसाइड का पहला मामला श्रीकाकुलम जिले के टेककली से आया था। यहां 17 साल के बी. तरुण नाम की छात्रा ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जिले के दांदू गोपालपुरम गांव की रहने वाली बी तरुण इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा थी और ज्यादातर पेपर में फेल होने से मायूस थी।
16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान
विशाखापत्तनम जिले के मल्कापुरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिनादपुरम में 16 साल की ए. अखिलश्री ने अपने घर में फांसी लगा ली। अखिलश्री इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के कुछ विषयों में फेल होने के बाद परेशान थी। वहीं, विशाखापत्तनम के कंचारपालेम इलाके में 18 साल के बी. जगदीश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जगदीश इंटरमीडिएट के दूसरे वर्ष में एक विषय में फेल हो गया था।
17 साल की छात्रा ने झील में कूदकर दी जान
इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक विषय में फेल होने से निराश अनुषा (17) ने चित्तूर जिले में एक झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। चित्तौड़ जिले के ही बाबू (17) ने इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष में फेल होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, टी. किरण (17) ने अनकापल्ली में अपने घर पर फांसी लगा ली, क्योंकि वह इंटरमीडिएट के फर्स्ट इयर में कम नंबर लाने के बाद से निराश था। बता दें कि आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट के फर्स्ट ईयर का पास परसेंटेज 61 और सेकंड ईयर का 72 रहा है। मार्च-अप्रैल में आयोजित परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
33 mins agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
56 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
1 hr agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
2 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
9 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
11 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
12 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
15 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
17 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines