Jio का सबसे सस्ता डेटा प्लान! सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट
Jio ने सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट देने वाला सस्ता डेटा पैक पेश किया है. खास बात यह है कि बिना डेटा वाले कॉलिंग प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं. जानिए इस छोटे रिचार्ज के सभी फायदे.

Jio यूजर्स के लिए कंपनी ने 15 रुपये का सस्ता डेटा पैक पेश किया है. यानी कम कीमत में एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.
24 घंटे तक चलाएं अनलिमिटेड 5G डेटा
2 / 7Jio के इस डेटा पैक में 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है. जिन लोगों को कम समय के लिए ज्यादा डेटा चाहिए, उनके लिए यह पैक काम आ सकता है. खासकर तब, जब एक ही दिन में इंटरनेट का काफी इस्तेमाल करना हो.
गेम डाउनलोड करने में आएगा काम
3 / 7अगर आप फोन में कोई बड़ा गेम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके काम आ सकता है. कई मोबाइल गेम्स का साइज काफी बड़ा होता है और इन्हें डाउनलोड करने में बहुत ज्यादा डेटा खर्च होता है. ऐसे में 15 रुपये का यह पैक एक विकल्प हो सकता है.
सॉफ्टवेयर अपडेट और बैकअप की टेंशन खत्म
4 / 7फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट करना हो या क्लाउड पर अपनी फोटो और वीडियो का बैकअप लेना हो, इन कामों में भी काफी इंटरनेट लगता है. ऐसे में जिन यूजर्स को एक दिन के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, वे इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बिना डेटा वाले प्लान के साथ भी मिलेगा फायदा
5 / 7Jio का यह पैक उन लोगों के लिए भी उपयोगी है, जो अपने नंबर पर सिर्फ कॉलिंग और SMS वाला रिचार्ज कराते हैं. अगर कभी अचानक इंटरनेट की जरूरत पड़ जाए, तो वे अलग से 15 रुपये का डेटा पैक ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें महंगा डेली डेटा प्लान रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी.
हॉटस्पॉट से दूसरे डिवाइस में भी चलाएं इंटरनेट
6 / 7इस प्लान की एक और खास बात डेटा शेयरिंग है. यूजर अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन करके दूसरे डिवाइस में भी इंटरनेट चला सकते हैं. यानी लैपटॉप, टैबलेट या किसी दूसरे फोन को भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है. खासकर सफर के दौरान यह सुविधा काम आ सकती है.
Wi-Fi नहीं है तो भी नहीं रुकेगा काम
7 / 7अगर आप घर से बाहर हैं और आसपास Wi-Fi की सुविधा नहीं है, तो यह छोटा रिचार्ज मददगार हो सकता है. 15 रुपये में 24 घंटे का अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने से डाउनलोडिंग, ऑनलाइन काम और इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. हालांकि, अनलिमिटेड 5G का लाभ उठाने के लिए पात्रता और 5G नेटवर्क की उपलब्धता की शर्तें लागू होंगी.