बेंगलुरु: कर्नाटक में एक और युवक की हत्या कर दी गई है। ये पिछले आठ दिनों में तीसकी हत्या है। कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मार डाला था।

और पढ़िए –Karnataka: बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब मुस्लिम युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1552865375188004864?cxt=HHwWgMCtgZq18YwrAAAA

हत्या के बाद इलाके के हालात तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद मेंगलुरु जिले के सूरतकल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। गुरुवार शाम हुई घटना के बारे में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरथकल इलाके में फाजिल की हत्या तब हुई, जब वो कपड़े की दुकान के बाहर अपने परिचित से बात कर रहे थे। चार लोग कार से आए और उस पर हमला किया। चारों लोगों ने चेहरे को ढंक रखा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आसपास के लोग हमलावरों पर सामान फेंक रहे थे, लेकिन युवक को बचा नहीं पाए। मंगलुरु पुलिस ने मुस्लिम नेताओं से भी अनुरोध किया कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें। कमिश्नर की सीमा के तहत सभी शराब की दुकानें 29 जुलाई को बंद रहेंगी।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ