News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग (Anant-Radhika Pre Wedding) सेरेमनी खत्म हो चुकी है। तीन दिनों तक गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं प्री-वेडिंग के आखिरी दिन का वीडियो भी सामने आ गया है। जिसमें अनंत और राधिका का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस दौरान दोनों की एंट्री शानदार रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्री-वेडिंग के तीसरे दिन की थीम ‘हस्ताक्षर’ सेरेमनी थी। जिसमें सभी मेहमानों को भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने को कहा गया था। ऐसे में होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने भी ट्रेडिशनल आउटफिट में एंट्री ली। इस दौरान राधिका ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। तो वहीं अनंत अंबानी ने ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ क्रीम पजामा कैरी किया था। दोनों कपल्स ने ‘मंधानीया’ गाने पर एंट्री ली। दोनों की ग्रैंड एंट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
प्री-वेडिंग सेरेमनी की तीसरी शाम अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के डांस ने सारी लाइम लाइट लूट ली। राधिका के ब्राइडल डांस ने इस सेरेमनी में चार चांद लगा दिए हैं। इस दौरान राधिका ने ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘देखा तेनु पहली पहली बार वे’ पर परफॉर्म किया। राधिका ने अनंत की तरफ इशारा करते हुए शानदार डांस मूव्स किए हैं। जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
राधिका की एंट्री देखने के बाद वहां खड़ी अंबानी फैमिली भी खुशी से झूम उठी। राधिका के ब्राइडल डांस ने पूरी सेरेमनी में जान फूंक दी। राधिका को आते देखकर वहां मौजूद सभी लोग हूटिंग करने लगे। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, श्लोका अंबानी, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल भी नजर आए। स्टेज पर मौजूद अनंत अंबानी भी अपनी दुल्हनिया के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं राधिका जैसे स्टेज के पास पहुंचती हैं। अनंत आगे बढ़कर राधिका का हाथ पकड़ कर उन्हें स्टेज पर ले आते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
प्री-वेडिंग का वीडियो देखने के बाद फैंस भी दोनों कपल्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। खासकर राधिका के लुक्स और ब्राइडल डांस पर फैंस का दिल आ गया है। ऐसे में कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हार्ट वाले इमोजी की बौछार करनी शुरू कर दी है। वहीं ढेर सारे फैंस दोनों कपल्स को बधाई देते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘यह तो बिल्कुल शादी वाली फीलिंग आ रही है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘प्री-वेडिंग ऐसी है तो शादी कैसी होगी।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन पृथ्वी अंबानी भी चाचू के फंक्शन को एन्जॉय करते नजर आए। राधिका के ब्राइडल डांस के दौरान आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी भी अनंत के आस-पास घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पृथ्वी को अनंत के चक्कर लगाते देखकर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अमीरों की शादी में भी बच्चे इधर से उधर भागते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बाकी सब ठीक है वो स्टेज पर बच्चा किसका गिरा पड़ा था।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बच्चों का शादी में घुसना पर्मानेंट है चाहे फिर वो अंबानी की शादी क्यों ना हो।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।