हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारत आने वाली है 92000 टन गैस, नेवी की सुरक्षा में आ रहे दो टैंकर 'जग वसंत' और 'पाइन गैस'

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए दो भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर्स को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट किया है. ये दोनों जहाज, जग वसंत और पाइन गैस, हॉर्मुज स्ट्रेच को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इन जहाजों में कुल 92,612.59 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस यानी LPG भरी हुई है, जो भारत के लिए लाई जा रही है.

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए दो भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर्स को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट किया है. ये दोनों जहाज, जग वसंत और पाइन गैस, हॉर्मुज स्ट्रेच को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इन जहाजों में कुल 92,612.59 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस यानी LPG भरी हुई है, जो भारत के लिए लाई जा रही है.

भारतीय नौसेना ने इन जहाजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उस समय संभाली जब ये हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजर रहे थे. यह इलाका दुनिया के सबसे अहम और संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है, यहां हाल के समय में क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है. ऐसे में इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बता दें कि जग वसंत और पाइन गैस दोनों जहाजों पर भारतीय नाविक तैनात हैं. जग वसंत पर 33 और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण मार्ग से सुरक्षित तरीके से गुजरते हुए भारत आ रहे हैं. जैसे ही ये गैस से भरे जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए, भारतीय नौसेना ने तुरंत एस्कॉर्ट मिशन शुरू कर दिया और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित किया.

विज्ञापन

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान समुद्री सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. जहाजों की आवाजाही को बेहद करीबी से मॉनिटर किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

बता दें कि दोनों LPG कैरियर्स अब भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और 26 से 28 मार्च 2026 तक ये भारत पहुंच सकते हैं. वहीं, भारतीय नौसेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और उत्तरी अरब सागर के साथ-साथ पर्शियन गल्फ के पास अतिरिक्त टास्क फोर्स भी तैनात की गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola