युद्ध तो अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा है लेकिन इसकी चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट आ चुका है. इतना ही नहीं इस युद्ध की छाप भारत के अलग-अलग राज्यों में भी देखने को मिल रहा है. न्यूज 24 की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक जगह- जगह एलपीजी गैस की किल्लत से लोग परेशान दिख रहे है. मिठाई की दुकान,स्ट्रीट फूड या फिर ढाबा या तो बंद हो चुके हैं या फिर जो खुले है उनमें नाममात्र के खाने पीने के सामान मिल रहे है. गैस कि किल्लतों का सामना आम जनता को तो करना पड़ ही रहा है और इन किल्लतों के बीच साइबर फ्राड भी सक्रिय हो गए है. क्योंकि लोगों के बीच बुकिंग के लिए आपाधापी मची हुई है.
इसी आपाधापी में आपके पास किसी अनजान नंबर से फोन कॉल आ सकता है जो बुकिंग के लिए दिशा निर्देश देने के नाम पर स्कैम कर सकते है. स्कैम की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी कर दिया है. एडवाइजरी के मुताबिक शातिर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. ऐसा ही एक मामला पटना के मीठापुर के रहने वाले अमित सोनी के नंबर पर एक फोन कॉल आता है और यह कहां जाता है कि वह कंपनी से बोल रहे है आप जल्द से जल्द अपने गैस सिलेंडर का बुकिंग कर लें क्योंकि अभी एक ऑफर आया हुआ है अगर आप तत्काल गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो आपको डिलीवरी में प्राइटी दी जाएगी और एक दिन में ही आपको सिलेंडर की डिलिवरी कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘हिम्मत है तो मेरे घर पर अटैक करो, हमें जवाब देना आता है…’, ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती
जब अमित सोनी ने बुकिंग के लिए हामी भर दी तो तत्काल उनके पास एक ओटीपी भेजा जाता है. यह कह कर की आपकी बुंकिग को सक्सेस करना है, लेकिन समय रहते अमित सोनी को शक हुआ और उन्होंने ने ओटीपी देने से मना कर दिया, जिस वजह से उनकी बैंक में रखी जमा पूंजी बच गई. कुछ इसी तरह की फोन पर धमकी मिन्नी नाम की महिला के साथ हुआ,उनके यह कहा गया कि आपने पीएनजी का बिल नहीं भरा है आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा, अगर आप पीएनजी की सेवा चालू रखना चाहती है तो अपने मोबाइल नंबर को कंपनी से अपडेट करवा ले हालांकि स्कैमर की बात को सुनकर मिन्नी नाम की महिला ने तुरंत फोन काट दिया और इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर किया गया है.
साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल के मुताबिक साइबर अपराधी सबसे पहले लोगों को फर्जी LPG बुकिंग वेबसाइट का लिंक भेजते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिए एडवांस पेमेंट करने के लिए कहा जाता है. कई मामलों में ठग उपभोक्ताओं से OTP या UPI PIN भी मांगते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति यह जानकारी साझा करता है, उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं.
साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सावधानियां बताई हैं. LPG सिलेंडर की बुकिंग केवल आधिकारिक ऐप या अधिकृत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए ही करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कभी भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें. अगर किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की ठगी होती है, तो उसे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा शिकायत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है. साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि समय रहते शिकायत करने से धोखाधड़ी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.