---विज्ञापन---

देश angle-right

Amarnath Yatra: आज फिर सस्पेंड हुई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश के कारण आई बाधा

Amarnath Yatra: आज फिर सस्पेंड हुई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश के कारण आई बाधा

---विज्ञापन---

Amarnath Yatra Suspend: अमरनाथ यात्रा आज फिर सस्पेंड हो गई है। एक आदेश जारी करके पहलगाम और बालटाल दोनों शिविरों से अमरनाथ यात्रा आज 30 जुलाई 2025 के लिए स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने अमरनाथ यात्रा स्थगित किए जाने का आदेश जारी किया और बताया कि आज सुबह से ही बालटाल और पहलगाम में भारी बारिश हो रही है। इस लिए दोनों इलाकों में शिविरों से यात्रा शुरू नहीं हो पाई। शिविरों में लौट रहे यात्रियों को भी जहां हैं, वहीं रुकने का निर्देश दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

17 जुलाई को भी सस्पेंड हुई थी यात्रा

बता दें कि अब से पहले गत 17 जुलाई को भी अमरनाथ यात्रा एक दिन के सस्पेंड की गई थी। अगले दिन 18 जुलाई को 7908 श्रद्धालुओं के साथ यात्रा फिर से शुरू हुई थी। 17 जुलाई को घाटी में 30 से ज्यादा घंटे बारिश हुई थी, जिसके कारण कई जगहों पर भूस्खलन होने से रास्ते ब्लॉक हो गए थे। एहतियात बरतते हुए आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने अमरनाथ यात्रा सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा से घर जरूर लाएं ये 10 चीजें, धन-खुशियों में होगी बरकत

---विज्ञापन---

कब शुरू हुई थी अमरनाथ यात्रा?

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) से मिली जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी और 29 जुलाई तक 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 3 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन और श्रावण पूर्णिमा के साथ खत्म होगी। वहीं यात्रा इस बार 38 दिन ही चलेगी।

Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

---विज्ञापन---

कहां है गुफा और क्या है रास्ता?

बता दें कि अमरनाथ गुफा, दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां प्राकृतिक बर्फ से बना शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के लिए श्रीनगर से 141 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम या बालटाल से रास्ते बनाए गए हैं। साल 2025 में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए 581 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं यात्रा मार्गों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

First published on: Jul 30, 2025 08:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola