नई दिल्ली: अजित पवार एक बार फिर एनसीपी से बगावत कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजित पवार के साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और दिग्गज नेता छगन भुजबल भी एनडीए में शामिल हो गए हैं। एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का प्रमोशन किया है। उन्हें विपक्ष का नेता और पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसके बाद जितेंद्र आव्हाड से पूछा गया कि पार्टी का मालिक कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल एनसीपी शरद पवार के साथ है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल हैं और उन्होंने ही मुझे विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया है।
आठ विधायकों ने ली शपथ
वहीं अजित पवार के सत्ता में जाने के बाद शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने आज कैबिनेट में कुछ एनसीपी सहयोगियों को शपथ दिलाई है, इसका मतलब है कि पीएम मोदी के भ्रष्टाचार के आरोप सच नहीं थे। शरद पवार ने कहा- पार्टी और जिन पर उन्होंने आरोप लगाए थे उन सभी को इन सभी आरोपों से मुक्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। अजित पवार के साथ आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल शामिल हैं। अजित पवार ने यह भी ऐलान किया है कि एनसीपी अगला चुनाव एक पार्टी के तौर पर लड़ेगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेगी।
क्या होता है मुख्य सचेतक
किसी राजनैतिक दल में सचेतक (ह्विप) वह व्यक्ति होता है जो उस दल में अनुशासन बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है। आमतौर पर राजनीतिक दल के संचालन दस्तावेज में ही विधायक दल के नेता का प्रावधान है। यह नेता आमतौर पर पार्टी के विधायकों में से ही चुना जाता है। सचेतक (Whip), किसी राजनीतिक दल का एक अधिकारी होता है जो संसद सदन या विधानसभा के अंदर दल के ‘प्रवर्तक’ (Enforcer) के रूप में कार्य करता है। मुख्य सचेतक व्हिपिंग प्रणाली को संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है जो यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी के सदस्य पार्टी नेतृत्व की इच्छा के अनुसार संसद में उपस्थित हों और मतदान करें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
24 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
25 mins agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
55 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
57 mins agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
1 hr agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
3 hrs agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
3 hrs ago'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines