दिल्ली-बैंकॉक फ्लाइट में यात्री ने दूसरे पर किया यूरिन, एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर बवाल

एयर इंडिया AI 2336 फ्लाइट में एक यात्री ने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया। पीड़ित एक बड़ी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया जा रहा है। एयर इंडिया ने संबंधित अथॉरिटी को सूचना दी।

Air India (4)
विज्ञापन

दीपक दुबे/ दिल्ली

एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर बवाल हुआ है। एक यात्री ने एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया। यह विमान दिल्ली से बैंकॉक जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी यात्री बिजनेस क्लास की 2D सीट पर बैठा था और पीड़ित उसके बगल में बैठा हुआ था।

विज्ञापन

बड़ी कंपनी का MD है पीड़ित

यह घटना एयर इंडिया AI 2336 के बिजनेस क्लास में घटित हुई है। बिजनेस क्लास में यात्री ने इसी फ्लाइट के सहयात्री पर पेशाब कर दिया। पीड़ित यात्री एक बड़ी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया जा रहा है। दोनों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

क्या बोला एयर इंडिया?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री ने घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, आरोपी ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी है। एयर इंडिया ने इस घटना के बाद कहा है कि स्टैंडर्ड प्रोसीजर का पालन किया जा रहा है और इस घटना की सूचना संबंधित अथॉरिटी को दे दी गई है।

क्या बोली एयरलाइन?

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि 9 अप्रैल, 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली उड़ान AI2336 का संचालन करने वाले केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की घटना की सूचना दी गई थी। चालक दल ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।” एयर इंडिया ने आगे कहा कि उसके केबिन क्रू ने उड़ान के दौरान ही दोषी यात्री को चेतावनी दी थी। वहीं पीड़ित यात्री को बैंकॉक में उतरने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ मदद की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इस मदद की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था।

साल 2022 में भी एयरइंडिया के एक यात्री ने अपनी सह-यात्री 70 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया था। एयर इंडिया द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ