हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी बिश्केक एरिना में VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बहराइच में नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

22:58 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट को इन मामलों में घसीटने की कोशिशें की गईं- सौरव दास

20:38 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी, दुनिया के अन्य नेताओं के साथ बिश्केक एरिना में VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

18:54 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

18:41 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BPSC TRE 4 के तहत 32,388 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है

17:51 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा ले रहा है

16:57 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJYM कार्यकर्ताओं ने नामपल्ली में गांधी भवन स्थित तेलंगाना कांग्रेस कार्यालय पर अंडे फेंके।

watch | Hyderabad, Telangana: BJYM workers reportedly hurled eggs at the Telangana Congress office at Gandhi Bhavan in Nampally.

The incident took place after Youth Congress workers staged a protest at the Telangana BJP headquarters demanding the resignation of Union Home… pic.twitter.com/XS9Ex7WHIR
— ANI (@ANI) August 31, 2026
16:03 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के साथ बैठक की

15:03 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिश्केकः PM मोदी की पेज़ेशकियान के साथ बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किर्गिजस्तान के बिश्केक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठक चल रही है.

14:28 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरक्षण सुविधा नहीं प्रतिनिधित्व का अधिकारः MP अरुण भारती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-R) के सांसद अरुण भारती ने कहा, “तेजस्वी यादव का ये बयान मैंने देखा है. हमें आपत्ति उनके द्वारा इस्तेमाल की गए शब्द ‘इस्तेमाल’ से है. आरक्षण कोई सुविधा नहीं बल्कि प्रतिनिधित्व का अधिकार है. यह सुविधा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सिर्फ SC/ST समुदाय को दी गई है. जो सुविधा आपको उपलब्ध ही नहीं है, आप उसे न लेकर किस तरह का घमंड दिखाना चाहते हैं.”

13:52 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खरगे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सदस्यों की हत्या की बात कहने के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यह मामला खरगे की ओर से BJP सदस्यों की हत्या की बात कहने से जुड़ा है, क्या इसकी इजाजत दी जा सकती है? CJI सूर्य कांत ने कहा कि कोई मामला नहीं बनता, याचिका खारिज की जाती है.

13:38 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के प्रस्तावित मार्च को टालने की याचिका SC से खारिज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को लुटियंस दिल्ली में CJP के प्रस्तावित मार्च पर 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के बाद तक रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है जिससे यह माना जाए कि कोई अप्रिय घटना होगी. साथ ही कोर्ट ने CJP और अन्य ग्रुप के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को टालने से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान CJI सूर्य कांत ने कहा कि अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पक्ष शांतिपूर्ण, जिम्मेदार और कानून के मुताबिक व्यवहार करें.

12:49 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जामा मस्जिद के पार्क से अवैध निर्माण-अतिक्रमण हटाया गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की जामा मस्जिद के पार्क से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटा दिया गया. जामा मस्जिद परिसर के गेट नंबर 12 के पार्क नंबर 3 में कमरे बनाकर अतिक्रमण किया गया था. कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और MCD कर्मचारियों ने सोमवार सुबह हथोड़े चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक MCD के पार्क में अवैध निर्माण कर कमर्शियल एक्टीविटी चलाई जा रही थी.

12:03 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 900 के पार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है.

11:18 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने बिश्केक में अलग-अलग समुदायों के लोगों से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किर्गिजस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में अलग-अलग समुदायों के लोगों से मुलाक़ात की।

प्रधानमंत्री मोदी कल बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

11:17 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किर्गिजस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

09:27 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असली संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के कातिलों का पूरी तरह सफाया होगा- अंकित बालियान की बहन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शामली, UP: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित की बहन रीना ने कहा, 'हम संतुष्ट तो हैं, लेकिन असली संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के कातिलों का पूरी तरह सफाया न हो जाए और उन्हें सजा न मिल जाए; तब तक न तो हमें संतुष्टि मिलेगी और न ही हम चैन से बैठेंगे. मेरी एक और गुजारिश है। मेरे माता-पिता बुज़ुर्ग हैं. मेरा भाई अंकित ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मेरे माता-पिता का कोई और सहारा नहीं है. मेरी गुजारिश है कि मेरे भाई की जगह परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए. मैं यह भी चाहती हूं कि अंकित के नाम पर कुछ बनाया जाए शायद एक स्टेडियम और वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए. मैं आपसे हाथ जोड़कर यह अपील करती हूं.'

08:58 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडुः पूर्व CM स्टालिन की सुरक्षा घटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अधिकारियों ने बताया कि राज्य सचिवालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद, तमिलनाडु पुलिस के कोर सेल सिक्योरिटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा को “Z+” से घटाकर “Z” कर दिया है. इसका मतलब है कि स्टालिन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटाकर 34 कर दी गई है.

08:57 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में एक और गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में गैंगरेप की एक और घटना सामने आई है. स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी ड्राइवर और बस कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप की घटना यह हुई. यह घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया.

08:56 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कासगंजः पिकअप-ट्रक में टक्कर, 3 की मौत, 23 घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के कासगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हो गए. श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 1 महिला समेत 3 लोग मारे गए. मैक्स पिकअप में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे. घायल 23 लोगों में से 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं. सभी श्रद्धालु राजस्थान के करौली जिले के बताए जा रहे हैं और ये सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे.

08:31 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी और कांग्रेस ने झूठी कहानी बनाई- एनवी सुभाष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा, 'राहुल गांधी को एक जिम्मेदार विपक्ष के नेता के तौर पर समझदारी और जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए. राहुल गांधी हमेशा देश के संविधान का अपमान करना चाहते हैं. बीजेपी के कई नेताओं ने हल्द्वानी की घटना पर साफ तौर पर बयान दिए हैं. कुछ निजी संगठनों ने, जिनका बीजेपी या एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है, शुद्धिकरण की प्रक्रिया की. इस घटना का फायदा उठाते हुए, राहुल गांधी और कांग्रेस ने एक झूठी कहानी बनाई, जिसकी बीजेपी ने साफ तौर पर निंदा की है.'

08:28 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के खिलाफ नारे की अनुमति नहींः दिलीप घोष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देश-विरोधी नारे लगने के विवाद पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “देश के खिलाफ कोई आवाज उठाएगा, नारे लिखेगा तो इसकी अनुमति किसी को नहीं है. देश विरोधी नारों को साफ कर दिया गया है. दोबारा कोई ऐसा लिखने का प्रयास ना करे, कानूनी कार्रवाई होगी.”

06:31 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CID ने JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी केस में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CID ने JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया.

06:30 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा घटाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य सचिवालय में सुरक्षा की समीक्षा के बाद, तमिलनाडु पुलिस के कोर सेल सिक्योरिटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सुरक्षा को “Z+” से घटाकर “Z” कर दिया है. इसका मतलब है कि स्टालिन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों की संख्या 54 से घटाकर 34 कर दी गई है.

06:30 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चित्रकूट में बाढ़ से घर और दुकानें अस्त-व्यस्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश: चित्रकूट में आई भयानक बाढ़ से घर और दुकानें अस्त-व्यस्त हो गई हैं और सड़कें व व्यावसायिक इलाके कीचड़ और गाद से भर गए हैं. इसके बाद स्मार्ट सिटी सतना और नगर निगम की टीमें सफाई का काम कर रही हैं.

06:29 (IST) 31 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज किर्गिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बहराइच में नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे.

दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के बाद आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी.

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की खरीद में कथित घोटाले के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी आज दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी.

बहुजन समाज पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है.

विज्ञापन

वहीं, समाजवादी पार्टी की बड़ी बैठक आज सुबह करीब 10 बजे लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी की भी अहम बैठक होगी. इसमें बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola