उन्नाव में जुआ की सूचना पर पहुंचे पुलिस की टीम से मारपीट की गई. सिपाही पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है. सिपाही के रवैये से खफा युवक के परिजनों ने सड़क जाम की. सड़क जाम व बवाल की सूचना पर पहुंचीं पुलिस पर भीड़ ने जमकर पथराव किया, जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज किया.
दिल्ली में गुरुवार से अगले तीन दिन वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर गहन चर्चा के लिए अहम माने जाने वाले ‘रायसीना डायलॉग’ का आयोजन होगा. हर साल होने वाले इस शिखर सम्मेलन को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है. इस वर्ष की थीम ‘संसकार: Assertion, Accommodation, Advancement’ रखी गई है. इसमें वैश्विक संघर्षों के समाधान, वैज्ञानिक कूटनीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर विशेष मंथन होगा.
– सम्मेलन में दुनिया के 125 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जुट रहे हैं. इनमें वर्तमान मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, दिग्गज उद्योगपति, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे.
– अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पर विशेष नज़र है. इसका नेतृत्व उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ कर रहे हैं. लैंडौ का संबोधन आयोजन के पहले दिन ही प्रस्तावित है और ईरान युद्ध को लेकर काफी अहम माना जा रहा है.
– फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब गुरुवार को दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे.
– इसके अलावा राष्ट्रपति स्टब की प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसमें टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन करेंगे.
पूर्व राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. गुरुवार को वे नामांकन दाखिल करेंगे. एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से उनका सामना होगा.
गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना जाएंगे. वह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन में शामिल होंगे.
महाराष्ट्र से शरद पवार महा विकास आघाड़ी के राज्य सभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे. शरद पवार की उम्मीदवारी को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. सुप्रिया सुले ने महा विकास आघाड़ी का आभार व्यक्त किया. सुप्रिया सुले उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उनका आभार भी व्यक्त करेंगी.
भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डी. एन. धुंग्येल 11वें रायसीना डायलॉग में शामिल होने दिल्ली पहुंचे.
पीडीपी चीफ महबूबा फुफ्ती ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल का विरोध करते हुए डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और जेफरी एपस्टीन के पुतले जलाए.
पद्म भूषण एच. के. दुआ, पूर्व सांसद, एडिटर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार और डेनमार्क में भारत के पूर्व राजदूत का आज दोपहर निधन हो गया।
गुजरात के मेहसाना के स्थानीय लोग एक-दूसरे पर सब्जियां फेंककर विशेष होली मना रहे हैं।
watch | Gujarat: Locals in Mehsana celebrate a special Holi by throwing vegetables on each other. pic.twitter.com/bQ7KVDf4PE
— ANI (@ANI) March 4, 2026
गुजरात के मेहसाना के स्थानीय लोग एक-दूसरे पर सब्जियां फेंककर विशेष होली मनाते हैं।
कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने 2026 के नेपाल चुनावों के संबंध में कहा कि गुरुवार (5 मार्च) को होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने होली खेली। इस मौके पर कहा कि होली सभी के जीवन को रंगों से भर दे, हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और राज्य सरकार को राज्य की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो।
नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपने आवास के अंदर होली खेली। तेजस्वी यादव ने अपनी बड़ी बेटी कात्यानी के साथ होली खेली है यह वीडियो लालू प्रसाद यादव के आवास के अंदर का है यहां तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यानी के साथ होली खेल रहे हैं कात्यानी उन्हें अबीर और गुलाल लगा रही है
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ होली मनाई। आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अन्य उपस्थित थे।
सऊदी अरब के जेद्दाह में ईरान-इजराइल तनाव के कारण फंसे गुजरात के 200 से अधिक उम्राह यात्रियों को विशेष फ्लाइट से अहमदाबाद लाया गया। ये यात्री उम्राह यात्रा पर गए थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन और तकनीकी कारणों से कई दिनों तक अटके रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह जल्दी लैंड हुई फ्लाइट में सवार थे ज्यादातर बुजुर्ग और महिलाएं।
पंजाब के आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय सिख त्योहार होला मोहल्ला मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ holi2026 मनाई।
Breaking News: आज 4 मार्च है। पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने गोरखपुर में होली का त्योहार मनाया। RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने हैं। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ....
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---