हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दक्षिण कश्मीर के आरीपाल में आतंकी हमला, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Today News Headlines: झारखंड के CM हेमंत सोरेन की MP-MLA कोर्ट में पेशी होगी। उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचने का आरोप है। पंजाब CM भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाई गई प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरें देखें...

Live Updates

19:48 (IST) 04 Dec 2024

दक्षिण कश्मीर के आरीपाल में आतंकी हमला, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

दक्षिण कश्मीर के आरीपाल त्राल इलाके में कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी खत्म कर अपनी बैरक में जा रहे जवान को गोली मार दी। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

19:08 (IST) 04 Dec 2024

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस कल सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में लेंगे शपथ

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायामृर्ति मनमोहन कल सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे। 5 दिसंबर को सुबह 10: 30 बजे उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। जस्टिस मनमोहन ने हाई कोर्ट में कई बड़े मामलों की सुनवाई की है।

15:09 (IST) 04 Dec 2024

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA केस में पेशी से मिली छूट

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, उन्होंने निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ MP-MLA केस में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का आग्रह खारिज कर दिया था। सीएम ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी, जहां उच्च अदालत ने उन्हें निचली अदालत का आदेश रद्द कर दिया है। अब मामले की अगले सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

14:08 (IST) 04 Dec 2024

एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट

एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट पहुंचे हैं। आज हाईकोर्ट में दोपहर 2 . 30 बजे मामले की सुनवाई होगी। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी के कोर्ट में सुनवाई होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। उन पर ईडी के 8 समन की अवहेलना करने का आरोप है। व्यक्तिगत पेशी से छूट वाली हेमंत सोरेन की याचिका खारिज हो चुकी है। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने 3 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

12:40 (IST) 04 Dec 2024

देवेंद्र फडणवीस कल शाम लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस बनेंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। वे कल 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। वह शाम साढ़े 5 बजे शपथ लेंगे।

11:39 (IST) 04 Dec 2024

भाजपा नेता प्रवेश रत्न ने जॉइन की आप

भाजपा नेता प्रवेश रतन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रवेश रतन की आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। साल 2020 में पटेल नगर से भाजपा के टिकट पर प्रवेश रत्न ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसी सीट से विधायक और मंत्री रहे आम आदमी पार्टी के राजकुमार आनंद लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

11:06 (IST) 04 Dec 2024

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ के लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते मग्गर खड्ड क्षेत्र में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन नशा तस्करों की लगभग 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। एसएसपी कठुआ के अनुसार जांच और पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई और अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया।

तीन आरोपियों में राज वाली पुत्र सत्तार दीन निवासी जगतपुर मग्गर खड्ड लखनपुर जिला कठुआ के फ्रीज किए गए घर की कीमत 31.10 लाख, बाघ हुसैन पुत्र लाल हुसैन निवासी मग्गर खड्ड लखनपुर कठुआ के फ्रीज किए गए घर की कीमत 47.73 लाख और बाघ हुसैन पुत्र मीर अली निवासी मग्गर खड्ड लखनपुर कठुआ के फ्रीज किए हुए घर की कीमत 29.34 लाख है। तीनों मकानों की कुल कीमत 1.08 करोड़ है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68ई के साथ पठित धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की गई है।

09:04 (IST) 04 Dec 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी है। उन पर ED के समन की अवहेलना करने के आरोप हैं। पिछली सुनवाई में एमपी-एमएलए कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से उन्हें राहत नहीं दी थी, जबकि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी। गत 26 नवंबर को उस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

08:12 (IST) 04 Dec 2024

आज होगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह आज तय हो जाएगा, जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगें। भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।

08:00 (IST) 04 Dec 2024

गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी के सम्भल यात्रा पर जाने की जानकारी के बाद यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर उन्हें रोकने के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए है। इस वजह से दिल्ली से गाज़ियाबाद वाले रास्ते पर जाम लगा है। हर एक गाड़ी पर पुलिस की नज़र है। गाज़ियाबाद से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक फिलहाल सामान्य है।

07:29 (IST) 04 Dec 2024

आज संभल जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल जा रहे हैं। उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी भी संभल जा सकती हैं। वे दोनों हिंसा में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों से मिलेंगे। वहीं उनके दौरे से पहले संभल जिला प्रशासन ने तय किया है कि वे राहुल गांधी को जिले में एंट्री नहीं करने देंगे। ऐसे में आज हंगामा होने के आसार हैं।

06:38 (IST) 04 Dec 2024

हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल होंगे नए मंत्री

झारखंड कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है। राजभवन में दोपहर 12:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है, लेकिन कुल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से एक। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में उनके चार दलों के गठबंधन के पास 56 सीटें हैं - झामुमो 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा-माले 2 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो झारखंड कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है। आज राहुल गांधी संभल जाएंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी जा सकती हैं। आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नामीबिया ने नंदी-नदैतवाह को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है। बांग्लादेश में आतंकी हमले का खतरा होने के चलते ब्रिटेन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola