बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
फेसबुक लाइव के जरिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने BJP पर धांधली कर 150 सीटें जीतने और भवानीपुर में बलपूर्वक हराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वो कोर्ट में अपनी बात रखेंगी. ममता बनर्जी ने अजान में लाउडस्पीकर पाबंदी और पार्षदों की गिरफ्तारी पर भी नाराजगी जताई.
---विज्ञापन---
भोपाल एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम पूरा हुआ. ये पोस्टमार्टम करीब 4 घंटे तक चला. दिल्ली AIIMS की टीम ने ये पोस्टमार्टम किया.
---विज्ञापन---
पंजाब के अमृतसर जिले के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 5 महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लंगर हॉल निर्माणाधीन था, जिसकी छत की लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। घटना के तुरंत बाद गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल पहुंचाया गया।
सीबीएसई के 12वीं में पढ़ चुके उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, जिन्होंने आंसर शीट्स की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके ज्यादा पैसे कट गए थे। सीबीएसई अब छात्रों को उनके पैसे उसी माध्यम से लौटाएगा, जिस माध्यम से पैसे कटे थे।
---विज्ञापन---
ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में शाम 5 बजे होगा। भदभदा शमशान घाट में अंतिम संस्कार की रस्में निभाई जाएंगी। ट्विशा के परिजनों ने यह फैसला लिया है, जिसके बारे में ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने जानकारी दी।
हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां इलाके के फलेंडी गांव में लस्सी पीने से एक ही परिवार के 11 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। पीड़ितों को मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य राशिद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर में छाछ की लस्सी बनाई गई थी। जिसको परिवार के सभी सदस्यों ने पिया था। लेकिन लस्सी पीने के कुछ देर बाद एक-एक करके सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और शरीर में कमजोरी की शिकायत होने लगी।
---विज्ञापन---
फलता विधानसभा सीट पर तीन राउंड की गणना पूरी हो गई है। भाजपा उम्मीदवार को 14000 से अधिक की बढ़त मिली है। अब तक BJP को 21583, CPIM को 7346, Congress को 1470, और TMC ( मैदान से हट चुके जहांगीर खान) को 1062 वोट मिल चुके हैं।
भारत की कुल प्रजनन दर (एक महिला के औसतन कितने बच्चे होंगे) में भारी गिरावट आ गई है। यह दर 2.1 से घटकर 1.9 हो गई है। 2024 की ताजा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में टीएफआर ‘रिप्लेसमेंट लेवल’ (बदलाव के स्तर) से नीचे गिर गया है। दिल्ली (1.2) में यह सबसे कम है, जिसके बाद केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है। यहां टीएफआर 1.3 है।
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते जलाली क्षेत्र के पास उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। विमान पायनियर कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था।
हरियाणा के हांसी जिले में जीतपुरा बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार-बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। सांझा चूल्हा होटल के निकटतेज रफ्तार सेल्टोस कार और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 100 फीट दूर जा गिरी। सेल्टोस कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
---विज्ञापन---
UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा थाने के बाद बनारस के चौक थाने में FIR दर्ज कराई गई है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि पार्टी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बंद कर दी गई है। यह दावा पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने किया है। इससे पहले पार्टी का X अकाउंट भारत में बंद किया गया था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भारत सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद करने का आरोप लगाया। पार्टी ने X पोस्ट में बताया कि CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वेबसाइट भी ओपन नहीं हो रही है, जबकि उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। भारत सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करके रोक लगा सकते हैं, लेकिन आंदोलन को हैक नहीं कर सकते।
---विज्ञापन---
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिन की भारत यात्रा के दूसरे दिन आज दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक सुबह 11:30 बजे दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित होगी। जयशंकर–रूबियो वार्ता में व्यापार बाधाओं, रक्षा सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स और भारत–अमेरिका–क्वाड समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे की राह पर बात होने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज हो रही है, जो सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने गए और फिर ईवीएम खोली गई। टीएमसी उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने के बाद इस सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। फलता में 21 मई को पुनर्मतदान हुआ था। री-पोलिंग से 2 दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान के अपना नाम वापस ले लिया था। 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग के बाद 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान को ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था।
---विज्ञापन---
Today Breaking News in Hindi: आज 24 मई दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज भोपाल में दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम करेगी। वहीं आज पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुई री-पोलिंग के नतीजे आएंगे, जिसमें यह देखना है कि जीत कांग्रेस को मिलेगी या BJP कमाल करेगी? इधर आज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है तो भारत में उनके विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
---विज्ञापन---
आज प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। आज ही चीन अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष मिशन पर भेजेगा, जिसके लिए स्पेसक्राफ्ट हांगकांग से उड़ान भरेगा। आज UPSC 2026 के प्रीलिम्स हैं, जिसके तहत पहली शिफ्ट में जनरल नॉलेज यानी GS पेपर-1 होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट में CSAT पेपर होगा। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---