हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Tazaa Khabar LIVE Updates: लखनऊ के स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान

Breaking News LIVE Updates: तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कांग्रेस शामिल होने जा रही है. आज विजय कैबिनेट का विस्तार होगा और कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और पी विश्वनाथन मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

21:40 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: लखनऊ के स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान

सभी बोर्ड के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया. कई विद्यालय भीषण गर्मी में भी स्कूल नहीं बंद कर रहे थे. जिसके बाद डीएम ने आदेश जारी किया.

21:38 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: सपा ने यूपी की वोटर लिस्ट पर उठाए बड़े सवाल

सपा ने यूपी की वोटर लिस्ट पर उठाए बड़े सवाल, डुप्लीकेट वोटरों को हटाने की मांग. अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का चुनाव आयोग को ज्ञापन, निष्पक्ष चुनाव की उठाई मांग. मैनपुरी की कई विधानसभा सीटों पर हजारों डुप्लीकेट वोटर होने का सपा का दावा. भोगांव विधानसभा में एक ही मतदाता का नाम 6-6 बार दर्ज होने का आरोप. करहल विधानसभा में 5776 से ज्यादा डुप्लीकेट वोटरों का सपा ने किया दावा. श्रावस्ती के भिनगा सीट पर एक मतदाता का नाम 10 बार दर्ज होने का आरोप.

झांसी विधानसभा में मृतक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में होने का दावा. सपा ने कहा- SIR प्रक्रिया के बाद भी वोटर लिस्ट शुद्ध और दुरुस्त नहीं. प्रदेश के 1.77 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथों की वोटर लिस्ट पर सपा ने खड़े

किए सवाल. सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

20:02 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, 87.73 फीसदी पड़े वोट

17:46 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू

मोदी सरकार 3.0 के दो साल पूरे होने से पहले हो रही अहम बैठक. बैठक सरकार की मिड-टर्म समीक्षा और 'स्टॉकटेकिंग एक्सरसाइज' के तौर पर देखा जा रहा.

जून 2024 से अब तक मंत्रालयों द्वारा किए गए सुधारों की होगी समीक्षा. सभी मंत्रालयों को उपलब्धियों और सुधारों की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया जाएगा

समीक्षा के चार प्रमुख फोकस एरिया-

विधायी बदलाव

नियमों में संशोधन

नीतिगत सुधार

प्रशासनिक सुधार

कृषि, वाणिज्य, ऊर्जा, पर्यावरण, रेल और परमाणु ऊर्जा समेत करीब 10-12 मंत्रालयों के सचिव प्रेजेंटेशन देंगे

सरकार का फोकस- अनुपालन का बोझ कम करना, नियमों को सरल बनाना और Ease of Living बेहतर करना. पश्चिम एशिया संकट के बीच ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन संरक्षण भी बैठक में चर्चा होगी .

बैठक को अगले दो वर्षों की नीति, और फ्यूचर प्लानिंग की भी चर्चा बैठक के बीच - कैबिनेट फेरबदल की भी अटकलें है . जनता के बीच सरकार के काम को लेकर जाने पर भी चर्चा . बीजेपी ने पहले ही 5 जून से 21 जून तक सरकार के दो साल पूरे होने पर देशव्यापी अभियान चलाने का फ़ैसला लिया है .

16:54 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: राजस्थान में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ सितम

राजस्थान में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ सितम शुरू हो गया है . हर रोज पारा नई ऊंचाइयां छुते जा रहा है. जिसके चलते लोग बेहाल परेशान हो गए हैं . दिन के सतग रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.राजस्थान के अधिकतर जिले गर्मी की चपेट में है, और लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

आगामी दो-तीन दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी सतही हवाएं चलने के आसार हैं. और भीषण गर्मी के साथ लू के थप्पड़ो से लोगों को बचाने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर जिले का 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. आज राजस्थान के 14 शहरों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है , इनमें अलवर ,झुंझुनू, करौली, भरतपुर ,दौसा, डीग, खैरथल, तिजारा ,कोटपुतली, बहरोड, बीकानेर चूरू हनुमानगढ़ फलोदी और श्रीगंगानगर शामिल है.

अधिकतम तापमान

श्री गंगानगर 46.5 डिग्री सेल्सियस

पिलानी 45.3 डिग्री

बीकानेर 45 डिग्री सेल्सियस

फलोदी 45.2 डिग्री सेल्सियस

चूरू 44.9 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर 44 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ 44, 2 डिग्री सेल्सियस

जयपुर 43 डिग्री सेल्सियस

16:49 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: 10 गैंगस्टर्स के पासपोर्ट होंगे रद्द, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर्स पर शिकंजा. सभी आरोपी हत्या, रंगदारी, गैंगवार और संगठित अपराध के मामलों में शामिल. विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट करने वालों पर फोकस. फरार गैंगस्टर्स की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर. पासपोर्ट रद्द होने के बाद विदेश भागने और छिपने में होगी मुश्किल. क्राइम ब्रांच ने कई गैंगस्टर्स के खिलाफ पहले से जारी कर रखी है LOC. केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई तेज. संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क तोड़ने की बड़ी तैयारी.

15:19 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: भारत और अमेरिका के बीच बहुत मजबूत साझेदारी है- पीयूष गोयल

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच बहुत मज़बूत और शक्तिशाली साझेदारी है। हम दोनों दोस्त हैं, और महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार भी... हमारे बीच महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर एक रणनीतिक साझेदारी है; हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों पर मिलकर काम कर रहे हैं... हमने एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण (अंतरिम) को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत भारत को अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अमेरिका के विशाल बाज़ार में तरजीही पहुंच मिलेगी... आज लाखों भारतीय अमेरिका में रहते और काम करते हैं, जो दोनों देशों के बीच एक 'जीवित सेतु' का काम करते हैं... मार्को रूबियो की यह यात्रा बेहद सही समय पर हुई है और यह अमेरिका तथा भारत के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाती है, जिससे युवाओं, किसानों और महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे... अमेरिका द्वारा भारत के लिए लगभग 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है... यही कारण है कि हमें दुनिया का 'विश्वसनीय साझेदार' कहा जाता है।"

13:49 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पर्सनैलिटी राइट्स केस में राघव चड्ढा को राहत नहीं

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में राघव चड्ढा को राहत देने से इनकार कर दिया है.

12:33 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: ट्विशा शर्मा के परिजनों ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Breaking News LIVE Updates: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में उसके परिवार ने एक बार फिर राज्यपाल को पत्र लिखा है. पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच और गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की मांग की गई है. गिरिबाला अभी उपभोक्ता आयोग भोपाल बेंच 2 की अध्यक्ष हैं.

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अब भी फरार है. कोर्ट ने 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है.

12:18 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: लखनऊ में ट्रेन के कोच में मिले शव का सच आया सामने

Breaking News LIVE Updates: लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले टिन के बक्से ने जिस रहस्य को जन्म दिया था, उसका खुलासा अब दिल दहला देने वाला साबित हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि बक्से में मिले युवती के शव के टुकड़े किसी गैंगवार, सीरियल किलिंग या एक तरफा प्यार का हिस्सा नहीं थे, बल्कि यह एक पिता के डर, गुस्से और तथाकथित इज्जत से जुड़ी सोच का नतीजा था.

कुशीनगर के रहने वाले बिग्गन अंसारी को डर था कि उसकी तीसरी बेटी भी कहीं घर छोड़कर न चली जाए. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी दो बेटियां पहले ही घर छोड़ चुकी थीं. अब 15 साल की बेटी शब्बा का दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करना उसे लगातार परेशान कर रहा था. इसी डर ने उसे इतना बेरहम बना दिया कि उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी, फिर शव के टुकड़े कर ट्रेन में फेंकने की साजिश रच डाली.

11:32 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: बांद्रा ईस्ट में हुई पत्थरबाजी में 10 आरोपियों के नाम शामिल

Breaking News LIVE Updates: कल बांद्रा ईस्ट में हुई पत्थरबाज़ी की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज की गई पहली FIR में कुल 10 आरोपियों के नाम शामिल हैं। 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2), 109, 121(1), 121(2), 132, 189(2), 189(3), 191(2), 191(3), 190, 146 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान (अधिनियम की धारा 3) के तहत आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 109 भी लगाई है, जिसका अर्थ है हत्या का प्रयास।

10:49 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, 10 गैंगस्टर्स के पासपोर्ट रद्द कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसा है. बता दें कि सभी आरोपी हत्या, रंगदारी, गैंगवार और संगठित अपराध के मामलों में शामिल हैं. विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट करने वालों पर फोकस है. फरार गैंगस्टर्स की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

10:21 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: फलता विधानसभा सीट पर 9 बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान

Breaking News LIVE Updates: फलता विधानसभा सीट पर 9 बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान, सभी बूथों पर भयमुक्त मतदाताओं की लगी कतारें.

10:00 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: गाजियाबाद में पैसेफिक मॉल के सिनेमा हॉल में लगी आग

Breaking News LIVE Updates: उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में पैसेफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग लगी. प्रोजेक्टर रूम और ऑडी जला. फिलहाल आग बुझा ली गई है.

09:24 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: CM विजय ने मंत्रिपरिषद में 23 विधायकों को शामिल करने की सिफारिश की

Breaking News LIVE Updates: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में निम्नलिखित 23 विधायकों को शामिल करने की सिफारिश की है. तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें मंत्री नियुक्त करने की सिफारिश को मंज़ूरी दे दी है.

09:16 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: क्या होर्मुज के बिना भी हो सकता है तेल एक्सपोर्ट?

Breaking News LIVE Updates: ईरान युद्ध के बाद दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई रूट माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है. इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा दावा किया है कि उसका नया वेस्ट-ईस्ट ऑयल पाइपलाइन प्रोजेक्ट करीब 50% पूरा हो चुका है. यह प्रोजेक्ट खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करने के लिए बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर भी तेल सप्लाई जारी रह सके.

UAE की सरकारी तेल कंपनी ADNOC के प्रमुख सुल्तान अल जाबेर ने कहा कि मौजूदा हालात ने साबित कर दिया है कि दुनिया की बहुत ज्यादा ऊर्जा सप्लाई कुछ चुनिंदा "चोक पॉइंट्स" पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि इसी खतरे को देखते हुए UAE ने वर्षों पहले ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का फैसला किया था जो होर्मुज के बिना भी तेल एक्सपोर्ट कर सके.

08:50 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: UN में भारत ने पाकिस्तान पर लगाए आरोप

Breaking News LIVE Updates: भारत ने बुधवार को यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "नरसंहार के कृत्यों का 'लंबे वक्त से दागदार' रिकॉर्ड एक ऐसा पैटर्न दिखाता है, जिसमें पाकिस्तान अपनी सीमाओं के अंदर और बाहर हिंसा के ज़रिए अपनी अंदरूनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश करता है."

भारत का यह बयान सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा पर UN सुरक्षा परिषद की सालाना खुली बहस के दौरान आया. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश परवथनेनी ने ये टिप्पणियां तब कीं, जब पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया.

इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों का जिक्र करते हुए भारतीय प्रतिनिधि परवथनेनी ने कहा, "दुनिया यह नहीं भूली है कि इसी साल मार्च में रमजान के पवित्र महीने के वक्त पाकिस्तान ने काबुल में 'उम्मीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' पर एक बर्बर हवाई हमला किया था."

08:48 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: PM मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. एक साल बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. इस दौरान अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज, प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी. मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के फेरबदल की अटकलों की बीच मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है. पीएम मोदी ने पांच दिनों की विदोश यात्रा से लौटते की केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है.

07:59 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: ईरान में शांतिदूत बनते ही भारत ने UN में खोली पाकिस्तान की पोल

Breaking News LIVE Updates: UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर पिछले महीने हुए हमलों और 1971 में बांग्लादेश में किए गए उल्लंघनों का मुद्दा उठाया.

हरिश ने कहा कि इस साल मार्च में रमजान के दौरान पाकिस्तान ने काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर एक अमानवीय वायु हमला किया. उन्होंने इस हमले का हवाला देते हुए पाकिस्तान की सीमापार कार्रवाईयों और क्षेत्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चिंता व्यक्त की.

स्थायी प्रतिनिधि ने 1971 के दौरान बांग्लादेश में हुई उलंघनों का भी जिक्र कर के ऐतिहासिक उत्तरदायित्व की मांग की.

06:59 (IST) 21 May 2026

Breaking News LIVE Updates: जुबीन मेरे पसंदीदा थे, हैं और हमेशा रहेंगे- CM सरमा

Breaking News LIVE Updates: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "ज़ुबीन मेरे पसंदीदा थे, हैं और हमेशा रहेंगे! आज, ज़ुबीन क्षेत्र में, मैंने असम के सदाबहार चहेते कलाकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की; यह एक ऐसा प्रयास है जो उनकी अमर विरासत के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित होगा..."

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma tweets, "Zubeen was, is, and will always remain my favourite! Today, at Zubeen Kshetra, I paid my tributes to Assam’s eternal heartthrob and reviewed the progress of the development work underway, an effort that will stand as a fitting… pic.twitter.com/6a095m5XAr
— ANI (@ANI) May 21, 2026

Breaking News LIVE Updates: तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कांग्रेस शामिल होने जा रही है. आज विजय कैबिनेट का विस्तार होगा और कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और पी विश्वनाथन मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

कमर्शियल वाहनों की 3 दिवसीय हड़ताल आज से शुरू हो रही है. दिल्ली में दूध-सब्जी समेत कई समानों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को री-पोलिंग के लिए चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. इससे पहले ईवीएम में हेराफेरी के आरोपों के बाद यहां मतदान रद्द कर दिया गया था.

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया. इस मामले में आज सुनवाई होगी.

आज मोदी मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी. ये बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 4:30 बजे सेवा तीर्थ (पीएमओ) में होगी और इसके लगभग 34 घंटे तक चलने की संभावना है. बैठक का मुख्य फोकस सुधारों पर होगा और मंत्रालयों के सचिवों प्रजेंटेशन देंगे.
बंगाल में आज से ‘पुशबैक’ शुरू, घुसपैठियों को शुभेंदु सरकार डिपोर्ट करेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola