हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : सरकार ने CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

Breaking News in Hindi : ईरान की राजधानी तेहरान में बीती रात जोरदार भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही। UAE ने बड़ा एक्शन लेते हुए हिजबुल्लाह से जुड़े 16 लोगों और 5 संस्थाओं पर बैन लगा दिया है। UAE के राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है, जिसमें मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा हुई। नॉर्वे और ईरान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात भी हुई है, जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

22:01 (IST) 13 May 2026

वांछित भगोड़ा इकबाल सिंह पुर्तगाल से भारत लाया गया

CBI और NIA की बड़ी कामयाबी मिली है. वांछित भगोड़ा इकबाल सिंह पुर्तगाल से भारत लाया गया है. आरोपी पर पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. इकबाल सिंह NIA के केस में वांछित था. उसके खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी हुआ था. इकबाल सिंह को NIA की टीम लेकर आज भारत पहुंची है.

21:29 (IST) 13 May 2026

NEET नहीं, 12वीं के नंबर पर मिले मेडिकल कोर्स में दाखिला - CM विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने केंद्र सरकार से मेडिकल पाठ्यक्रमों में NEET आधारित प्रवेश प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है. मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि राज्यों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर देने की अनुमति मिलनी चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि NEET प्रणाली छात्रों पर अतिरिक्त दबाव डालती है और राज्य बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ असमानता पैदा करती है.

21:21 (IST) 13 May 2026

CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है.

20:31 (IST) 13 May 2026

कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को 11 बजे बैकुंठ धाम पर होगा.

20:20 (IST) 13 May 2026

NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई ने NEET UG-2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई है.

19:56 (IST) 13 May 2026

स्वाति मालीवाल के खिलाफ मानहानि का केस

पंजाब के मोगा में बीजेपी MP स्वाति मालीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हुआ है. पंजाब के एमएलए को 'भेड बकरी' बोलने पर मोगा की MLA अमनदीप कौर ने केस दर्ज करवाया है. इस मामले की मोगा कोर्ट में 19 मई को सुनवाई होगी.

19:14 (IST) 13 May 2026

अमूल दूध हुआ महंगा, नई कीमतें 15 मई से होंगी लागू

अमूल दूध की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. 1 लीटर अमूल दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ा दी गई है.

18:46 (IST) 13 May 2026

ईरान से तनातनी के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान से जारी तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे हैं. ट्रंप बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति से कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

16:10 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर घोटाले के आरोपी शुभम के लिए CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर घोटाले के आरोपी शुभम खैरनार को किला कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. शुभम खैरनार को दिल्ली ले जाने के लिए सीबीआई को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है. सीबीआई शुभम खैरनार को आज शाम दिल्ली लेकर जाएगी. कल शुभम को दिल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल होने की आशंका जताते हुए सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उनकी तलाश के लिए शुभम की हिरासत आवश्यक है.

14:24 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री की अपील पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान हुआ है। वे अपने काफिले में गाड़ियों को संख्या घटाएंगे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे खुद इलेक्ट्रिक गाड़ी में यात्रा करेंगे। जरूरत के हिसाब से गाड़ी को काफिले में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत अपील नहीं की है, अपील देश हित में है। पीएम की अपील को गंभीरता से लेने की जरूरत है। पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम होना चाहिए। यह समय राजनीति करने का नहीं है।

13:44 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में सीएम विजय ने विधानसभा में बहुमत किया साबित

तमिलनाडु में सीएम विजय ने विधानसभा में बहुमत साबित किया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जबकि जरूरत 117 वोट की थी। विश्वास प्रस्ताव के विरोध में केवल 22 वोट पड़े। वहीं वोटिंग के दौरान 5 विधायक गैर-मौजूद रहे। DMK ने सदन से वॉकआउट किया। AIADMK के बागी विधायकों ने विजय का समर्थन किया।

13:03 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गांजा बरामद

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक यात्री बैंकॉक से फ्लाइट 6E-1054 से टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। जांच के दौरान उसके गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग से 4 पॉलीथिन पैकेट मिले, जिनमें कुल 4024 ग्राम हरे रंग का संदिग्ध गांजा छिपाकर रखा गया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.02 करोड़ बताई जा रही है। एक और व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जो एयरपोर्ट पर इस खेप को लेने आया था।

12:37 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में हीरो के शोरूम में आग लगी

हिमाचल प्रदेश के शिमला के कच्ची घाटी में हीरो स्कूटी शोरूम में लगी भयंकर आग लगी है, जिसमें एक कार सहित 25 बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गई। लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

12:13 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ममता बनर्जी के खिलाफ दायर ED की याचिका की पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ममता बनर्जी के खिलाफ दायर ED की याचिका की पर आज सुनवाई करेगा। ममता बनर्जी पर काम में दखल देने का आरोप है। ईडी ने पूर्व पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य राज्य अधिकारियों पर I-PAC के कोलकाता कार्यालयों में जांच और सर्च ऑपरेशनों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

ED की शिकायत के अनुसार, ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों ने I-PAC के सह-संस्थापक प्रतीक जैन से जुड़े मामले की जांच में बाधा डाली। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों को काम करने से रोकने का आरोप लगाया है।

11:50 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग जारी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में नई कोयला गैसीकरण योजना पर भी विचार होगा । करीब 38,000-40,000 करोड़ रुपये की इस व्यापक योजना को कैबिनेट आज अप्रूव कर सकती है। यह प्रस्ताव मौजूदा 8,500 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना से अलग होगा।

प्रस्तावित नई योजना के तहत पावर और उर्वरक संयंत्रों के पास कोयला गैसीकरण परियोजनाएं स्थापित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में Austerity measures पर भी चर्चा और इंप्लीमेंट करने पर भी मंथन की संभावना है। वहीं पश्चिम एशिया में गहराए संकट के मद्देनजर कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

11:22 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET UG 2026 परीक्षा में खामियों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई

ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन का फेडरेशन (FAIMA) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में प्रक्रिया की विफलता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि NTA द्वारा तैयार परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर कमियों, जैसे पेपर लीक, अनियमितताओं और तकनीकी खराबी ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े दिए हैं।

10:58 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी एक छोटी-सी सर्जरी होनी है। सर्जरी कैसी और किसकी है? इस बारे में अभी डिटेल पता नहीं चली है।

10:44 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने के लिए ATS का बड़ा एक्शन

पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी गैंग और डोगर गैंग से जुड़े या उसे फॉलो करने वाले लोगों पर महाराष्ट्र ATS की बड़ी करवाई हुई है। ATS सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 8 बजे से पूरे महाराष्ट्र में ATS की छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र के नालासोपारा, मीरारोड, नागपुर, पुणे, मुंबई, अकोला, नांदेड़, नाशिक और जलगांव में ATS की छापेमारी शुरू है। जो लोग या लोकल गैंग इन गैंगस्टर से सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़े हैं या उन्हें मानते हैं, उन लोगों से भी ATS पूछताछ करेगी।

10:19 (IST) 13 May 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामती में ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार

महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। बारामती के गोजुबाबी गांव में आज सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हुआ। रेडबर्ड कंपनी का विमान गोजुबाबी गांव की सीमा में खेतों में गिरा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। हालांकि प्रशिक्षण विमान किस वजह से गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 13 मई दिन बुधवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें पश्चिम एशिया के संकट और देश की आर्थिक स्थिति से जुड़े अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। इधर आज BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के नेता भारत पहुंचेंगे। शिखर सम्मेलन 14 और 15 मई को होगा।

उधर आज सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों की पात्रता (TET) से जुड़े मामलों और रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच आज टीवीके (TVK) विधायक श्रीनिवास सेतुपति की विश्वास मत से जुड़ी याचिका पर भी सुनवाई करेगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola