Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शुक्रवार को पूरी तरह खुल जाएगा होर्मुज- ट्रंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कल 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन
France के Evian में 52वां G7 शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो गया है. कल सम्मलेन का दूसरा और सबसे अहम दिन है. G7 की बैठक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति Trump फ्रांस के Evian पहुंच गए हैं. आज उनकी France के राष्ट्रपति Macron से मुलाकात होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एवियन पहुंचकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह शिखर सम्मेलन Iran और America के बीच हुए उस समझौते के वक़्त हो रहा है जिसके तहत पश्चिम एशिया में 107 दिनों के संघर्ष को खत्म करने और Strait of Hormuz को फिर खोलने का निर्णय शामिल है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रेरित होकर, ब्रातिस्लावा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में एक अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: काकोली घोष ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर कल्याण बनर्जी को निष्कासित करने की मांग की
बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिकायत सौंपी है. इसमें उन्होंने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा परिसर में बार-बार अपशब्द कहने, महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने और गलत व्यवहार करने के कारण उन्हें निष्कासित करने की मांग की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में योग का एक स्पेशल सेशन देखा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बागी TMC सांसद सुदीप बैनर्जी और शर्मिला सरकार को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया जा सकता है
बागी TMC सांसद सुदीप बैनर्जी और शर्मिला सरकार को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया जा सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ममता बनर्जी के घर से निकलते वक्त TMC विधायक कुणाल घोष पर एक युवक ने अंडा फेंका
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल के जाखू में बरसे ओले
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ में विधान भवन में हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कमरे में लगी आग
लखनऊ में विधान भवन के फर्स्ट फ्लोर के AC में शोर्ट सर्किट की वजह से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कमरे में आग लग गई. राहत की बात ये है कि कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मेरे खिलाफ साजिश हुई- रौशन आनंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
watch | दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में अचानक बदलाव के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है। pic.twitter.com/PAxMp09OtU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाईः रौशन आनंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से रिहा होने के बाद बोले ज्ञान बिंदु कोटिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद आरोप लगाते हुए कहा कि फैजल खान (खान सर) और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने मिलकर मेरे भाई (प्रिंस यादव) की हत्या करवाई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान एयर फोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पाकिस्तान एयर फोर्स का एक ट्रेनी विमान खैबर पख्तूनख्वा के मरदान इलाके में गिर गया. हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई, जबकि सड़क पर मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया. पाकिस्तान एयर फोर्स ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, ताकि विमान गिरने की वजह पता चल सके. इस दुर्घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: वाराणसी में गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 124 किलो गांजा बरामद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गोरखपुर और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन के दौरान 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
अधिकारियों को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर 14 जून 2026 को वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर में एक कूरियर कंपनी के गोदाम पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.
तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था. गांजे के पैकेटों पर रेशमी साड़ियों के लेबल लगाए गए थे और उनके साथ फर्जी नाम-पते वाली रसीदें भी लगाई गई थीं, ताकि किसी को शक न हो और पुलिस की नजर से बचा जा सके.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी विपक्ष को तोड़ने का ही काम कर रहीः उदित राज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: TMC के बागी सासंदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “लोकसभा स्पीकर रविवार को मिल रहे हैं, कौन सी ऐसी तात्कालिकता थी. किसी दल को तोड़ने और उनके बीच मतभेद पैदा करने के लिए आप ने बेशर्मी की हद कर दी. बीजेपी शासन पर कोई काम नहीं कर रही, विपक्ष को तोड़ने का ही काम कर रही है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अभिषेक बनर्जी आज ED के सामने होंगे पेश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ED के सामने पेश होने के लिए अपने घर से रवाना हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस का यूक्रेन पर फिर बड़ा हमला, कीव के मठ में लगी आग; 9 लोगों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पिछले तीन वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है। सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर रूस ने भीषण हवाई हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में 5 बचावकर्मियों सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई।
रूस द्वारा किए गए इस हमले में नेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रतीक 'पेचेर्स्क लावर मोंटेसरी' (मठ) सीधे हमले की चपेट में आ गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अफ्रीकाः कांगो में इबोला के 782 मामले, 181 मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 782 हो गई है और अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिवसेना (UBT) कल महाराष्ट्र में करेगी प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) कल पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन करने जा रही है. सांसदों के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कल देर रात जिला प्रमुखों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की. इस दौरान पार्टी ने जिला प्रमुखों की मीटिंग में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के हक के लिए विरोध करने का आदेश दिया. उद्धव की शिवसेना की ओर से कल पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. सरकार से कर्ज माफी के बजाय उन्हें पूरा करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में जिला कलेक्टर के ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. खासकर मराठवाड़ा में ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में कुएं में गिरा पिकअप, 8 लोगों की मौत, 3 सुरक्षित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के पंढरपुर-म्हसवड रूट पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप गाड़ी के सड़क किनारे बने कुएं में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है: सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग को लेकर नया नियम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले कर्मियों को पहले अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए निश्शुल्क सुविधा उपलब्ध होती थी। अब यह सुविधा समाप्त की जा रही है। इसकी शुरुआत हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन के इस कदम से रेल कर्मियों में रोष है।
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार अब कर्मियों से वाहन खड़ा करने के बदले पैसे की मांग कर रहा है। इसे लेकर कर्मियों व पार्किंग संचालक के बीच अक्सर विवाद हो रहा है। कर्मियों का कहना है कि पहले उनसे पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में यूएफसी फाइट नाइट आयोजित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के अवसर पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन एक ऐतिहासिक फाइट नाइट का आयोजन किया गया, जहां एक मुख्य कार्यक्रम में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के लड़ाके अष्टकोणीय आकार वाले पिंजरे में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शांति समझौते से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद शेयर बाजार में उत्साह दिख रहा है. सेंसेक्स 1,200 अंक उछला तो निफ्टी 24,000 के पार चली गई. सेंसेक्स 1,126.36 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 76,654.31 पर पहुंच गया और निफ्टी 339.25 अंक या 1.44 प्रतिशत बढ़कर 23,962.15 पर आ गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर पहुंचे लाखों श्रद्धालुः SSP
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर हर की पौड़ी पर पावन स्नान के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. इस अवसर पर हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, “लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर आए हैं. उत्तर भारत से बहुत लोग आए हैं. रात 12 बजे से स्नान शुरू हो गया था. पार्किंग भर चुकी है. SDRF, NDRF की टीम तैनात है. सुरक्षाकर्मी पूरी तरह तैनात हैं. प्रयास रहेगा कि श्रद्धालु अच्छे से स्नान कर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करें.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रौशन आनंद को अदालत ने दी जमानत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है.
खान इंस्टिट्यूट पर हमले मामले में रौशन आनंद गिरफ्तार होकर जेल गए थे इस मामले में अदालत में आज सुनवाई हुई दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने रौशन आनंद के बेल को मंजूर कर लिया और उन्हें बेल दे दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हम देश के विकास में भागीदार बने हैं- किसान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा, UP : एक किसान का कहना है, "एयरपोर्ट हमारी जमीन पर बना है. हम बहुत खुश हैं क्योंकि हम देश के विकास में भागीदार बने हैं. मैं PM मोदी, UP के CM योगी-जी और हमारे MLA का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ; इससे आने वाली पीढ़ियों को रोजगार मिलेगा..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ईरान-अमेरिका समझौते की घोषणा के बाद कच्चे तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौता पूरा होने का दावा किए जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया. रविवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल रह गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कटनी में ट्रक-बस में टक्कर, 3 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मध्य प्रदेश में कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा, “एक हाइवा ट्रक और बस के बीच टक्कर हुई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों के परिवारों को सरकारी नियमों और कानूनों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.”
Aaj Ki Taaza Khabar: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी. सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा. इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे. इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी. पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे.
अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 की मौत
अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई. मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं. दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई. बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है.
ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों का बर्बरता से दमन कर रही है. इस मानवाधिकार उल्लंघन और बल प्रयोग के खिलाफ हजारों ब्रिटिश कश्मीरी रविवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर के पैलेस के बाहर एकत्रित हुए. प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप करने और जवाबदेही की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में नागरिकों की मौतों, महिलाओं के उत्पीड़न, घायलों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग पर चिंता जताई.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
50 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
56 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines