Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. PM मोदी 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 तारीख को कैबिनेट की बैठक करेंगे कैबिनेट में सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट सभागार में होगी. बैठक में बिहार विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर फैसला होगा और सरकार कुछ और भी बड़े निर्णय ले सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. PM मोदी 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग तथा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला. मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला और बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग मिला.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोयंबटूर से GST इंटेलिजेंस विंग के पांच अधिकारियों की एक टीम तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री पेरियासामी की बेटी इंदिरा के डिंडीगुल के शेवेलियर शिवाजी नगर में घर पर तलाशी ले रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाल किला बम विस्फोट की घटना पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, ये होना नहीं चाहिए। मां-बाप हमारे नौजवानों को बड़े चाव से दूसरे देशों में भी भेजते हैं और भारत के अन्य हिस्सों में भी डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं। उसके बाद ये घटना धब्बा है। हमारे नौजवान अमन पसंद हैं। हमारे 99.9% लोगों ने कभी नहीं चाहा कि यहां बेसुकूनी हो।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘ दिल्ली हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा की उस अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिसमें लोकपाल के आदेश को चुनौती दी गई थी. महुआ मोइत्रा ने लोकपाल के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें CBI को उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल करने की मंजूरी दी गई थी. मोइत्रा के वकील ने कहा कि लोकपाल ने मोइत्रा के कमेंट्स पर विचार किए बिना ही आदेश पास कर दिया है और उन्हें समय से पहले का बताया है. आगे यह भी कहा गया कि लोकपाल ने आदेश में कहा है कि मोइत्रा के कमेंट्स पर बाद में विचार किया जाएगा. यह बताया गया कि लोकपाल एक्ट के तहत प्रोविजन कहता है कि मंजूरी देने से पहले मोइत्रा के कमेंट्स पर विचार किया जाना चाहिए, नहीं तो उनके क्लोजर के अधिकार से इनकार किया जाएगा. आगे यह भी कहा गया कि लोकपाल के आदेश में गलतियां हैं क्योंकि मंजूरी एक्ट के सेक्शन 20(7) के तहत दी जानी है, न कि एक्ट के सेक्शन 20(8) के तहत. इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि सेक्शन 20(7) के तहत मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी जाती है. CBI के वकील ने दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि प्रोविज़न के तहत सुनवाई का कोई अधिकार नहीं दिया गया था और सिर्फ़ कमेंट्स की ज़रूरत थी, लेकिन ओरल हियरिंग दी गई. इस बात पर ज़ोर दिया गया कि प्रोविज़न का पूरी तरह से पालन किया गया था. ओरल आर्गुमेंट्स के बारे में नहीं सुना गया है और प्रोविज़न के तहत सिर्फ़ लिखित कमेंट्स की ज़रूरत थी, जो फ़ाइल किए गए थे और उसके बाद एफिडेविट भी फ़ाइल किए गए थे. यह भी कहा गया कि यह मामला एक मामूली मामला है और इसमें किसी सुनवाई की ज़रूरत नहीं है. शिकायतकर्ता के वकील ने भी दलील का विरोध करते हुए कहा कि मोइत्रा ने लोकपाल के सामने कमेंट्स दिए थे, जो कानून के तहत दी जाने वाली एकमात्र चीज़ थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य में CM पद को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “सभी 140 MLA मंत्री, CM बनने के लायक हैं। वे सब कुछ बन सकते हैं…CM ने कहा है कि वो 5 साल पूरे करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम सब उनके साथ काम करेंगे…”
बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज जमकर हंगामा हुआ। करीब दो दर्जन नाराज़ कांग्रेसी नेता अध्यक्ष के चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। नेता हाथों में तख्तियां लिए अध्यक्ष राजेश राम के इस्तीफे और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू को हटाने की मांग कर रहे थे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर बडा हादसा हो गया। राजस्थान के दौसा के पास कंटेनर में आग लग गई। इसमें चालक की मौत हो गई।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, बनारस की दाल मंडी में व्यापारियों की परेशानी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हिस्टोरिकल जगह है और सरकार का यह निर्णय हेरिटेज बढ़ाने का नहीं बल्कि पॉलिटिकल डिमोलिशन का है बीजेपी दाल मंडी से चुनाव नहीं जीतती है इसीलिए इन्होंने लिया है अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले संकीर्ण सोच वाले हैं और साजिश करते हैं भाजपा अपनी ताकत का इजहार अधिकारियों के माध्यम से करती है।
बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. सरवत जहां फातमा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।
अपने इस्तीफे में डॉ. फातमा ने लिखा कि वह भारी मन लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ यह निर्णय ले रही हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, जहां कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर सिमट गई। इस हार को उन्होंने संगठनात्मक कमजोरी और महिला नेतृत्व को उचित अवसर न मिलने से जोड़ा। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के नाते वे नैतिक रूप से जिम्मेदार महसूस करती हैं।
यूपी के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें बाराबंकी के हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश कुमार रावत के छोटे भाई मिथिलेश रावत की मौत हो गई। उनकी कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।
शिरोमणी अकाली दल के आईटी विंग के अध्यक्ष नछतर गिल जिनको अमृतसर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया था आज पंजाब ओर हरियाणा हाई कोर्ट ने उनको अंतरिम जमानत दे दी है और उनको रिहा करने के हुक्म दिए है।
आज CJI के रूप में जस्टिस बी आर गवई के कार्यकाल का आख़िरी दिन है। कार्यकाल का आख़िरी दिन Ceremonial Bench होती है, जिसमें CJI के बारे में अच्छी बातें बोलते हैं। Ceremonial Bench में CJI बी आर गवई ने कहा कि हमने राष्ट्रपति/ गवर्नर के मामले मे दिए गए फैसले में किसी भी विदेशी जजमेंट का इस्तेमाल नहीं किया। जजमेंट में हमने स्वदेशी Interpretation का इस्तेमाल किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि CJI गवई और जस्टिस सूर्यकांत ने जजमेंट में भारतीयता वापस लाए हैं। ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिन पर गैलेक्सी को भी गर्व होता है।
सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 10 हजार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर चर्चा करेंगे तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
गुजरात के पंचमहाल जिले के मुख्यालय गोधरा शहर के बामरौली रोड इलाके में स्थित वृंदावन नगर-2 सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक मकान में लगी आग के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मकान की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद होने से आग का धुआं बाहर नहीं निकल सका, जिससे परिवार के सदस्य धुएं में फंस गए।
जम्मू के चसाना माहौर रोड पर बीएमजी रोड पर दामनी बडोरा के पास भारी भूस्खलन हुआ है। मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही इसे बहाल कर दिया जाएगा। आज इस हिस्से पर यातायात नहीं चलेगा। यह सड़क के घुमावदार हिस्से को नियंत्रित करने के लिए किया गया एक विस्फोट था, जिसके कारण भूस्खलन हुआ। दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया। एसडीएम माहौर ने कहा कि मरम्मत का काम चल रहा है और दोपहर 3 बजे यातायात चालू हो जाएगा।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा संपन्न की, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका समुद्री साझेदारी को और मजबूत करना तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाना था।
News: आज 21 नवंबर है। पीएम मोदी जी-20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे। वह 23 नवंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी की तस्वीर बोर्ड पर नजर आई है। इधर, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है। इसमें मंत्रियों को पद देने की बात हो सकती है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज से खादी फेस्टिवल शुरू हो रहा है। इसमें 160 उद्यमी हैंडलूम और स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल होंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत मणिपुर जाएंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---