हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: सुपर इंटेलिजेंस औद्योगिक क्रांति और इंटरनेट से कहीं ज्यादा बड़ी है- ट्रंप

Breaking News in Hindi: आज भारतीय नौसेना की एक कॉन्फ्रेंस शुरू हुई है, जो 3 दिन तक चलेगी. आज अमेरिका और ईरान यु्द्ध का भविष्य तय हो जाएगा कि जंग आगे बढ़ेगी या खत्म होगी. आज केंद्रीय गृह मंत्री ने कई उद्घाटन और शिलान्यास किए.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

23:07 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त DC श्रीवास्तव ने राजेंद्र नगर इलाके के नेहरू पार्क में पैदल गश्त की

22:04 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI नकली खबरों जैसा है- ट्रंप

20:20 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

गुरुग्राम में मंगलवार को एक तेज रफ्तार थार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया और उसके खिलाफ सेक्टर 53 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

20:07 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप पर फायरिंग, 4 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF की तैनाती वाली जगह पर गोलीबारी में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शाम करीब 7:10 बजे सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट पर हुई, जहां CISF के जवान तैनात हैं.

19:25 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त

दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों को 10 पेशेवर श्रेणी के ड्रोन के साथ पकड़ा गया जो थर्मल इमेजिंग और लेजर रेंज फाइंडर से लैस थे तथा इन्हें सैन्य श्रेणी के मानव रहित हवाई यान (यूएवी) बताया गया. सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

18:15 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी ने दिल्ली में गुंडागर्दी शुरू कर दी है- सौरभ भारद्वाज

17:27 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी कल होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे

16:42 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महंत दिग्विजय नाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सीएम योगी ने किया संबोधित

16:11 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारा निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी पूरी सॉफ्टवेयर टीम है- ममता बनर्जी

15:48 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: P. विल्सन ने JPC, FCRA संशोधन बिल 2026 के चेयरमैन संजय जायसवाल को पत्र लिखा है

14:50 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापेमारी

GST विभाग की हरिद्वार टीम ने आज रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल अशोका पर छापा मारा है.

14:04 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इटावा में हादसे में जिला वन अधिकारी विकास नायक की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा में हुए सड़क हादसे में जिला वन अधिकारी (DFO) विकास नायक की मौत हो गई. हादसे में उनके ड्राइवर समेत 2 अन्य घायल हुए हैं. जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है. फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज इलाके के नगला खंगर के पास DFO की गाड़ी से दूसरी गाड़ी टकराने से हादसा हुआ.

13:30 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला कॉरिडोर फेज-3 का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बारापुला कॉरिडोर के साथ मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया. मोदी मिल, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडर पास का शुभारंभ भी किया. इस दौरान उनके साथ मंच पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता, उनकी पूरी कैबिनेट, सीनियर अधिकारी, स्थानीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहे.

12:45 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश

पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. नरेला में नशा तस्कर पार्वती के घर से 1.204 किलो हेरोइन, 64.62 लाख रुपये कैश और सोना-चांदी के गहने बरामद किए हैं.

12:14 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने दिल्ली जाएंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं. वे अमेरिका में होने वाले G-20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता देने आ रहे हैं. भारत के बाद मार्को रुबियो क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. वहीं भारत दौरे पर रुबियों के साथ रूस-भारत के व्यापार पर 100% टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो सकती है.

11:40 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग शुरू

दिल्ली के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग हो रही है, जिसकी अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं. मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं. CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

11:12 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में CEC विवाद पर अगले हफ्ते सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते भारतीय चुनाव आयोग (ECI) विवाद में दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. सीनियर वकील विकास सिंह ने आज CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा था.

10:42 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और MLC चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और MLC की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं. 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

10:02 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम-बंगाल और केरल में NIA की 16 जगहों पर छापेमारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ के शक में असम, पश्चिम बंगाल और केरल में 16 जगहों पर आज छापेमारी की है. इमाम महमूद काफिला (IMK) की आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी की जा रही है. IMK जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) का हिस्सा है और असम में 10, पश्चिम बंगाल में 5 और केरल में एक जगह पर छापेमारी जारी है.

09:36 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के KGMU की नर्सिंग छात्रों को प्रशासन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में KGMU में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिन्हें अब प्रशासन ने चेतावनी दे दी है. प्रशासन ने धरने पर बैठे छात्रों के अभिभावकों को एक लेटर भेजा है. जिसमें अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को विरोध प्रदर्शनों से दूर रखें. साथ ही कक्षाओं में एबसेंट रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

09:07 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में MassArt के 15 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में PMLA की धारा 17 के तहत कोलकाता में MassArt से जुड़े 15 ठिकानों पर छापा मारा है. MassArt पर दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करने के नाम पर पैसा जुटाने का आरोप है.

08:40 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में विकास कालिया गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के पहाड़गंज में आज पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई. दिल्ली सेंट्रल जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ की विकास कालिया गैंग के 2 बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिनके पैरों में गोलियां लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपी मिड-सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई फायरिंग में वांछित थे.

08:04 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: म्यांमार में सेना के हवाई हमले में 33 लोगों की मौत

म्यांमार के रखाइन प्रांत में देश की ही सेना ने हवाई हमले किए, जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई है और 36 घायल हुए हैं. सेना ने विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में हमला किया था.

07:23 (IST) 29 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्यूर्टो रिको में समंदर में पलटी 60 लोगों से भरी नाम

प्यूर्टो रिको के पश्चिमी समुद्री तट के पास 60 प्रवासियों से भरी नाव समंदर में पलट गई. अमेरिकी तटरक्षक बल ने 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि 2 लोगों के शव बरामद किए हैं. बाकी लोग लापता है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. हादसा रविवार देर रात हुआ, जब नाव पर सवार यात्रियों के बीच किसी बात पर आपस में विवाद हो गया. कुछ लोग माछेते (बड़ा धारदार चाकू) के हमले से घायल हुए. जान बचाने के लिए लोग बिना लाइफ जैकेट के समंदर में कूद गए और नाव बैलेंस बिगड़ने से पलट गई.

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज ईरान को कतर के जरिए अमेरिका का जवाब मिल सकता है कि उसे 7 सूत्रीय शांति समझौता मंजूर है या नहीं. वहीं आज वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में AI मीटिंग होगी, जिसमें मार्क जुकरबर्ग भी शामिल होंगे. इसके अलावा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 1941 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया. इधर आज उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई.

आज नितिन नवीन ने बुलाई अहम बैठक

उधर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी नए नियुक्त राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली अहम उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. वहीं कांग्रेस ने आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (मावलंकर हॉल) में दोपहर 2:30 बजे ‘दलित-आदिवासी स्वाभिमान सभा’ की. भारतीय नौसेना की साल 2026 की दूसरी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस आज से नई दिल्ली के नौसेना भवन में शुरू हुई, जो 1 अक्टूबर तक चलेगी. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola