---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में भारतीय कर्मचारियों की संख्या 1 लाख पार- राजदूत विनय कुमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज RSS प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में करीब 2,000 छात्रों से संवाद करेंगे. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो रहा है. झारखंड में आंदोलनरत छात्र सरकार से बातचीत के लिए पांच प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज का दिन राजनीति, शिक्षा और राष्ट्रीय घटनाक्रम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत मुंबई में Gen Z और Gen Alpha वर्ग के करीब 2,000 छात्रों से संवाद करेंगे, जिनकी आयु 15 से 19 वर्ष के बीच है.

संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोबारा शुरू होगी. वहीं, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से आरंभ हो रहा है. दूसरी ओर, राज्य में आंदोलनरत छात्र सरकार के साथ वार्ता के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

---विज्ञापन---

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेटा (Meta) के वैश्विक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे नासिक के दौरे पर रहेंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और नई सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे.

इसके अलावा, आज विश्वभर में हिरोशिमा दिवस भी मनाया जाएगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए परमाणु हमले की स्मृति में हर वर्ष 6 अगस्त को आयोजित किया जाता है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

06:49 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला, CID ने 5 और आरोपियों को पकड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बुधवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया. अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है.

06:48 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में भारतीय कर्मचारियों की संख्या 1 लाख पार- राजदूत विनय कुमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों पर, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार कहते हैं, “एक नई बात यह है कि रूसी इंडस्ट्री में कुशल भारतीय कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है. हमारा मोटा अनुमान है कि 3 साल पहले रूस में लगभग 10,000-15,000 भारतीय कर्मचारी थे, जो अब बढ़कर 1,00,000 से ज्यादा हो गए हैं.

First published on: Aug 06, 2026 06:46 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola