---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ओणम उत्सव पर बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10:30 बजे गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन करेंगे. वहीं, दिल्ली में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आज स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे. योजना के तहत 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10:30 बजे गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन करेंगे.

वहीं, दिल्ली में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आज स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे. योजना के तहत 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

चंडीगढ़ में कांग्रेस कमेटी की ओर से आज चीनी का लंगर लगाया जाएगा. सुबह 11 बजे सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मुफ्त चीनी वितरित की जाएगी.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

09:11 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है- पीयूष गोयल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के टोक्यो में स्टार्टअप्स के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है। 'स्टार्टअप इंडिया' शुरू हुए अब 10 साल हो चुके हैं। इसकी वजह से, हमारे स्टार्टअप्स की संख्या में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है - दस साल पहले जो संख्या सिर्फ़ 400-500 थी, वह आज लगभग 2,50,000 हो गई है। लोगों की सोच में भी बड़ा बदलाव आया है। आज भारत का युवा सिर्फ़ नौकरी खोजने वाला नहीं है, बल्कि नौकरी देने वाला है। वे इनोवेटर हैं, सोचने वाले हैं। वे नए आइडिया लेकर आते हैं। वे फेल होने के लिए तैयार रहते हैं। वे असफलता को सफलता की सीढ़ी बनाने को तैयार रहते हैं। वे फेल होने और फिर से उठकर बेहतर दिनों की ओर बढ़ने को तैयार रहते हैं। वे रिस्क लेने को तैयार रहते हैं। वे अच्छे करियर और मोटी सैलरी का रिस्क लेने को तैयार रहते हैं, और उनमें से कई लोग सफल भी हुए हैं। हमारे पास 130 से ज़्यादा यूनिकॉर्न और कई सौ 'सैनिकॉर्न' (sunicons) हैं। ये सभी युवा न केवल अपनी उपलब्धियों से, बल्कि अलग तरह से सोचने की अपनी काबिलियत से भी भारत का मान बढ़ाते हैं।"

08:40 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरावतीः मैनुअल मोड पर थी ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में वेंटिलेटर विस्फोट से 3 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. अधिकारियों की जांच और अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल के फायर स्टेशन में लगी ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम मैनुअल मोड पर थी. इस खुलासे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि अगर फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक मोड में होती, तो क्या इस घटना को टाला जा सकता था?

08:40 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू के शुभकामनाओं के लिए धन्यवादः राष्ट्रपति जेलेंस्की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश मिलने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश पाकर मुझे खुशी हुई. शांति की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. जब हम अपनी आजादी की बहाली की 35वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो रूस के साथ चल रहे युद्ध का सम्मानजनक अंत लाखों यूक्रेनियन लोगों का सबसे बड़ा सपना है. यह जरूरी है कि पूरी दुनिया मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता बनाए. मैं भारत के साथ आपसी लाभदायक बातचीत को और आगे बढ़ाने के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं.”

08:39 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ओणम उत्सव पर बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को ओणम उत्सव के शुभ अवसर पर बधाई दी. X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और बढ़ाए.”

First published on: Aug 26, 2026 08:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola