Live Updates
CJP प्रतिनिधिमंडल और सरकारी मंत्रियों के बीच आज दोपहर 12:30 बजे होगी बैठक
नई दिल्ली: पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेगा। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लगातार हुई बातचीत के बाद इस बैठक पर सहमति बनी है।
हालांकि, सुरक्षा कारणों और संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल बैठक के स्थान का खुलासा नहीं किया गया है। सीजेपी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा सुधारों की मांग पर अड़ी हुई है। माना जा रहा है कि इस वार्ता से जारी आंदोलन और पेपर लीक मुद्दे पर कोई ठोस रास्ता निकल सकता है।
देर रात अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, सोनम वांगचुक का जाना हाल-चाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज जारी करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह देर रात अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र और शिक्षक, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की सख्त एडवाइजरी
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी आंदोलनों के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। विश्वविद्यालय ने सभी से जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी प्रदर्शन या जमावड़े से दूर रहने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
डीयू ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से पढ़ाई और भविष्य के करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई छात्र या शिक्षक गैरकानूनी प्रदर्शन में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
हिंसा भड़काने में जुटे असामाजिक तत्व, हमारा जवाब केवल फूल होना चाहिए: सोनम वांगचुक
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर अनशन और प्रदर्शन के 26वें दिन पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने शांति बनाए रखने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन देश में अन्य स्थानों पर कुछ असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का फायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहद पीड़ादायक है। वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा, "चाहे सामने वाला पक्ष कुछ भी करे, हमारा जवाब केवल फूल होना चाहिए।" उन्होंने हर हाल में आंदोलन को अहिंसक और अनुशासित रखने की परंपरा बनाए रखने का आह्वान किया।
मुंबई में महाराष्ट्र बंद का असर, कई जगह प्रदर्शन; 150 से अधिक आंदोलनकारी हिरासत में, 47 पर केस दर्ज
मुंबई.महाराष्ट्र बंद के आह्वान के दौरान गुरुवार को मुंबई के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन और आंदोलन देखने को मिले। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार ट्रॉम्बे, साकीनाका, मालवणी, दहिसर, बीकेसी, गोरेगांव, चारकोप, मानखुर्द, शिवड़ी और शिवाजी पार्क सहित कई पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए। वहीं, चुनाभट्टी और वडाला पुलिस थानों में आंदोलन के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 47 आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है..
जंतर-मंतर पर आज रात पुलिस कार्रवाई की खबर अफवाह, दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने आज रात किसी भी तरह की कार्रवाई की योजनाओं को खारिज किया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग या सख्त कार्रवाई की चल रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं. दिल्ली पुलिस ने आम जनता और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक या असत्यापित जानकारी फैलाने और साझा करने से बचने की सलाह दी है. पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन देर रात कार्रवाई की खबरें अफवाह मात्र हैं.
छात्रों पर बल प्रयोग अत्यंत पीड़ादायक, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने जताई चिंता
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे युवा छात्रों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों की मांगें और सरोकार वास्तविक हैं, जिन्हें सहानुभूति और दूरगामी समाधान के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। डॉ. जोशी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को महज कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक नहीं निपटा जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और युवतियों पर हुए निर्मम बल प्रयोग को अत्यंत पीड़ादायक बताया और सचेत किया कि ऐसे कदमों से भारतीय समाज का एक बड़ा वर्ग विकसित भारत के लक्ष्य से दूर हो जाएगा।
देश के छात्रों के साथ गलत हुआ - प्रियंका गांधी
गांधी स्मृति पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के छात्रों के साथ गलत हुआ. हम अपने ही बच्चों को मार रहे हैं. बच्चों को अधिकार मांगने पर पीटा गया.
लोकतंत्र की हत्या कर रही मोदी सरकार - राहुल गांधी
घर लौट जाओ - छात्रों से बोले सलमान खान
यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक - छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मुरलीमनोहर जोशी
सरकार में बातचीत की हिम्मत नहीं- रेनुका चौधरी
पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था
विपक्षी सांसद भी राहुल और प्रियंका गांधी के साथ
गांधी स्मृति की ओर रवाना होते राहुल गांधी
इंटरनेट सर्विस बंद
जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को रात 12 बजे तक बंद कर दिया गया है.
राहुल गांधी के घर के बाहर भारी सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने रोका
राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गांधी स्मृति जाने से रोका.
बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'अभी, INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं. हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया - वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा. और हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं - जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया. भारत के छात्र अकेले नहीं हैं. पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोविड से जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों को मिली 1 करोड़ की लंबित सहायता राशि
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जान गवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों को सालों से लंबित 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान दिवंगत कोविड योद्धाओं के परिवारों को वित्तीय सहायता का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महामारी के कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा करने वाले इन वीरों का बलिदान अविस्मरणीय है। सालों से अटकी इस प्रक्रिया को पूरा कर सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार हर संकट की घड़ी में इन परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक मामले को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ: दिल्ली से लखनऊ पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार और यूपी सरकार में कंपटीशन चल रहा है कि कौन ज्यादा पेपर लीक कराएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ये पेपर लीक हो नहीं रहे, बल्कि कराए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नौकरी न मिले और आरक्षण का सवाल न उठे। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अहंकार है, लोकतंत्र में लोगों से बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पीड़ित परिवारों की मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक सपा सदन में आवाज उठाती रहेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, अब तक 40 की मौत: CM हिमंत बिस्वा सरमा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोलाघाट (असम): असम में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बाढ़ से चार जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से 80 लोग अब भी लापता हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। सीएम ने स्पष्ट किया कि यह त्रासदी नागालैंड में बादल फटने के कारण उत्पन्न हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत कर आश्वस्त किया है कि नुकसान का जायजा लेने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम असम भेजी जा रही है। संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्य में जुटी हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवाओं के सवालों का जवाब धर्मेंद्र प्रधान नहीं, 'प्रधान सेवक' दें: असदुद्दीन ओवैसी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया मंच 'X' पर एक पोस्ट के जरिए ओवैसी ने कहा कि युवाओं के सवालों का जवाब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं, बल्कि खुद 'प्रधान सेवक' (प्रधानमंत्री) को देना चाहिए।
ओवैसी का यह बयान जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों और देश में युवाओं की चिंताओं के बीच आया है। उन्होंने संकेत दिया कि देश के युवाओं को जवाबदेही के सर्वोच्च स्तर से सीधा स्पष्टीकरण चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP का 24 जुलाई को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया है। CJP ने देश के नागरिकों से शहरों और गांवों में आयोजित होने वाले इन प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। पार्टी का उद्देश्य इस मुद्दे को एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान में बदलना है, ताकि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे सुप्रीम कोर्ट के वकील
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अब कानूनी बिरादरी भी आगे आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने छात्रों की मांगों और उनके प्रदर्शन का समर्थन करते हुए 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी न्यायसंगत मांगों को सुना जाना चाहिए। वकीलों के इस प्रदर्शन से छात्रों के आंदोलन को कानूनी व नैतिक समर्थन मिला है और मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच साधु-संतों की अहम बैठक, RSS और VHP भी शामिल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण से उपजते विवाद के बीच आज मणिराम दास छावनी में 250 से 300 साधु-संतों की बड़ी बैठक शुरू हुई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के आश्रम में आयोजित इस मंथन का मुख्य उद्देश्य संत समाज का साझा रुख तय करना है।
बैठक में श्रद्धालुओं का भरोसा बनाए रखने, राम मंदिर की गरिमा की रक्षा और एकजुटता का संदेश देने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले ट्रस्ट ने धार्मिक समिति गठित कर नई व्यवस्थाओं पर विचार किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CP में आज शाम 6:30 बजे ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील, NDTA ने जारी किया सुझाव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: कनॉट प्लेस (CP) क्षेत्र में आज शाम 6:30 बजे से ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद रखने की अपील की गई है। यह सुझाव नई दिल्ली ट्रेडर एसोसिएशन (NDTA) द्वारा NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह पर जारी किया गया है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है। व्यापारियों और प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया है कि वे दिए गए समय का पालन करें और शाम साढ़े छह बजे तक अपने व्यावसायिक संचालन को समेट लें। प्रशासनिक सलाह के बाद जारी इस निर्देश पर सीपी के कारोबारियों से सहयोग की उम्मीद जताई गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना व दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज गलत, पुलिस को नहीं करना चाहिए ऐसा व्यवहार: अनंत सिंह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना और दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अनुचित ठहराते हुए कहा कि छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव बिल्कुल गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि विरोध-प्रदर्शन को संभालने के दौरान प्रशासन को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। विधायक के इस बयान से लाठीचार्ज मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा पर 27 जुलाई को सुनवाई
दिल्ली दंगों के दौरान IB कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा पर कड़कड़डूमा कोर्ट 27 जुलाई को सुनवाई करेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा धमाका
राजस्थान पुलिस के साइबर सेल के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब ₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी पर e-Zero FIR होगी. एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि 1930 पर शिकायत करते ही FIR की प्रक्रिया शुरू होगी. I4C के NCRP और CCTNS के एकीकरण से शिकायत सीधे दर्ज होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज
आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) शिवाजी पार्क में छात्रों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी. कल शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे छात्रों के समर्थन में 'तिरंगा रैली' निकालेंगे. रविवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे छात्रों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के नवसारी में 24 घंटे में 10 इंच बारिश
गुजरात के नवसारी जिले में हो रही बारिश को लेकर जिला कलेक्टर मनीष गुरवानी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 10 इंच तक बारिश हुई। वांसदा में सबसे अधिक 17 इंच और खैरगाम में 14 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले से गुजरने वाली पूर्णा, अंबिका और कावेरी तीनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
भारी बारिश के कारण जूज (Juj) और केलिया (Kelia) डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। पंचायत के अधीन आने वाली 223 सड़कें और 18 स्टेट हाईवे यातायात के लिए बंद किए गए हैं। निचले इलाकों से लगभग 2000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए SDRF की 2 टीमें स्टैंडबाय रखी गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका
अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट ने फिलहाल रक्षा कवच और एफआईआर पर अंतरिम राहत देने से इनकार किया है. कल ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि बाहर रहेगा तब न हिसाब करेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में हंगामा
कल हुए लाठीचार्ज को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने. बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित. बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पटना में हुए छात्र आंदोलन और पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा गरमा गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच इस मामले को लेकर तीखी नोकझोंक हुई.
भाजपा विधायक श्याम बाबू ने प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर हुए कथित हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़क पर प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं, बल्कि आंदोलनकारी थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उन पर और अन्य विधायकों पर जानलेवा हमला किया गया. श्याम बाबू ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल छात्रों के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीं विपक्ष ने छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सरकार को घेरते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए. दोनों पक्षों के बीच बढ़ते हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
(इनपुट- सौरव कुमार)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द
राजा रघुवंशी हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर ट्वीट लिखा है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है. प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करके पेपर लीक मामलों में सुनवाई में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र स्थित रजिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ थाना क्षेत्र के सिजुकला गांव निवासी त्रिलोचन आपाट को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, परिजन उन्हें रात को ही उपचार के लिए थार से चंपुआ अस्पताल ले जा रहे थे. उनके बेटे रंजीत आपाट, पत्नी कोईफुलो आपाट तथा रिश्तेदार भास्कर आपाट भी सवार थे, लेकिन हादसे में कोईफुलो, भास्कर और त्रिलोचन की मौत हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बंद होने की समस्या को मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्या कांत की बेंच के सामने उठाया. सिंह ने कहा कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट के वैध एंट्री पास वाले वकील, लिटिगेंट और रजिस्ट्री स्टाफ को मेट्रो से उतरकर स्टेशन पर ही स्क्रीनिंग के बाद बाहर निकलने की अनुमति दी जाए. इससे वकीलों और अदालती कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है.
सीजेआई सूर्या कांत ने कहा कि सुबह ही सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को मेट्रो अधिकारियों से बात करने के लिए कहा गया है और अगर दोपहर के भोजन समय तक हल नहीं निकला तो वे स्वयं हस्तक्षेप करेंगे. सीजेआई ने बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि आज गैर-हाजिरी के कारण कोई प्रतिकूल आदेश नहीं पारित किए जाएंगे. इस संबंध में न्यायाधीशों को निर्देश जारी किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को टैग करते हुए राहुल गांधी का जवाब
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को टैग करते हुए राहुल गांधी ने जवाब दिया है कि आप ही वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह कब्जा करने और उसे बर्बाद करने की इजाजत दी और उसे बढ़ावा दिया और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को बचाया.
छात्रों की मांगें साफ हैं...
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं.
2. छात्रों से माफी मांगें.
3. जिन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की, उनके खिलाफ कार्रवाई करें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET परीक्षार्थियों के प्रदर्शन और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई
बिहार में NEET परीक्षार्थियों के प्रदर्शन और हंगामे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. देररात 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गांधी मैदान, कोतवाली और सचिवालय थाने में एफआईआर मजिस्ट्रेट के आवेदन पर कई गंभीर धाराओं में दर्ज की गई है.
पुलिस पर हमला, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आम लोगों से मारपीट सहित विभिन्न आरोप छात्रों पर लगाए गए हैं. पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है. पहचान के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के पालघर में आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
महाराष्ट्र के पालघर जिले मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते डहाणू तालुका में कई गावों में पानी भर गया है. भारतीय मौसम विभाग के द्वारा 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद पालघर जिला प्रशासन ने आज जिले के सभी आंगनवाड़ी, सरकारी, निजी स्कूल, जूनियर कॉलेज और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन ने ईरान में अपना दूतावास बंद किया
ब्रिटेन ने ईरान में अपने दूतावास के कर्मचारियों को अस्थायी रूप से वापस बुला लिया है और तेहरान में दूतावास बंद कर दिया है. ऐसा इसलिये क्योंकि वहां सुरक्षा की स्थिति बिगड़ गई है और क्षेत्रीय संघर्ष का खतरा बढ़ा है.ब्रिटिश दूतावास अब रिमोटली (दूर से) काम कर रहा है. ब्रिटेन की सरकार ने ईरान की यात्र से बचने की सलाह दोहराई है. ब्रिटिश और दोहरी नागरिकता वाले लोगों को गिरफ्तारी, प्रदर्शनों, और उड़ान रद्द होने जैसे जोखिमों की चेतावनी दी गई है और ईरान में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों को वहां रहने पर फिर से विचार करने को कहा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया जवाब
ईरान ने ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए कहा है कि अगर उसके पुलों और पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया तो जवाब में उनके सहयोगियों और मेजबानों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा. IRGC नौसेना ने चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल न किया जाए.
लेकिन CENTCOM ने कहा है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को नियंत्रित नहीं करता और यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग धमकियों और हमलों के बावजूद खुला रहता है. अमेरिकी सैन्य समर्थन के साथ वाणिज्यिक जहाज आवाजाही बनाए हुए हैं, जबकि इलाके में तनाव लगातार बना हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी का निधन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और निजामाबाद आजमगढ़ के विधायक आलम बदी का बीमारी के बाद आज निधन हो गया है. आलम बदी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन से पूरे निजामाबाद और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है.
Today Breaking News in Hindi : जंतर-मंतर पर हो रहा छात्रों का प्रदर्शन 23 जुलाई को भी जारी रहा. इसको लेकर जहां संसद में हंगामा देखने को मिला, वहीं सरकार की ओर से छात्रों को बातचीत का न्योता दिया गया. सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र जहां चाहें बातचीत के लिए आ सकते हैं. इस पर कॉकरोच जनता पार्टी ने बयान जारी करके कहा कि हम किसी के दफ्तर या घर नहीं जाएंगे, बातचीत किसी न्यूट्रल जगह पर होगी.
इसके बाद शाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पर विपक्षी सांसदों की बैठक हुई. बैठक के बाद राहुल गांधी-प्रियंका गांधी विपक्षी सांसदों को लेकर गांधी स्मृति की ओर निकले. पहले राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षाबलों ने उनके काफिले को रोका, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें जाने दिया. इसके बाद राहुल गांधी के घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
27 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines