---विज्ञापन---

देश
live

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के आर्मी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन जारी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ सिंगापुर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने टेमासेक के चेयरमैन से और GIC प्रमुख से बैठक की। वहीं आधी रात के बाद करीब एक बजे मलेशिया में सबाह तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। इधर फरहान अख्तर की मूवी 'बूंग' को BAFTA अवार्ड मिला है।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 23, 2026 09:51 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 23 फरवरी दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो झारखंड में आज 48 शहरी निकायों में वोटिंग चल रही है और करीब 43.43 लाख लोग मतदान करेंगे। आज से ही भारत और अमेरिका के बीच वज्र प्रहार नाम से युद्धाभ्यास शुरू हुआ है, जो 15 मार्च तक चलेगा। वहीं आज से ही मणिपुर विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति भवन में भी आज से राजाजी उत्सव शुरू हो रहा है।

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

09:51 (IST) 23 Feb 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में फिर स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। धौला कुंआ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है।

09:16 (IST) 23 Feb 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भारत के उच्चायुक्त बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मिले

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भारत की ओर से नवगठित बांग्लादेश सरकार के साथ निकटता से काम करने की इच्छा व्यक्त की।

08:42 (IST) 23 Feb 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: झारखंड के 48 नगर निकायों में वोटिंग जारी

झारखंड में आज सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। प्रदेशभर में 48 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हैं, जिनके लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से चल रही है। चुनाव में आज 43.43 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

First published on: Feb 23, 2026 08:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.