किश्तवाड़ एनकाउंटर का हीरो 'टायसन'… गोली खाकर भी नहीं रुका, बेजुबान योद्धा ने ऐसे कराया 3 आतंकियों का खात्मा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना के स्पेशल मिशन के दौरान आर्मी डॉग ‘टायसन’ ने घायल होने के बावजूद आतंकियों का ठिकाना बताया. उसकी बहादुरी से सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया.

Army dog Tyson

Credit: News24

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. सेना और पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया गया. इस पूरे ऑपरेशन का असली हीरो रहा भारतीय सेना का बहादुर आर्मी डॉग ‘टायसन’, जो पैर में गोली लगने के बावजूद भी नहीं रुका और आतंकियों के ठिकाने तक जा पहुंचा. ये ऑपरेशन किश्तवाड़ के चतरू इलाके में चलाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

टायसन ने दिखाई बहादुरी

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए हैं. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और बाकी सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान आर्मी डॉग टायसन को आगे भेजा गया. टायसन ने आतंकियों के छिपने की जगह का पता लगा लिया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में टायसन को गोली लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और आतंकियों की सही लोकेशन जवानों को बता दी.

इलाज के बाद टायसन की हालत स्थिर

टायसन की जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. इसके बाद हुई मुठभेड़ में 3 जैश आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें से एक था टॉप कमांडर सैफुल्लाह. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. सुरक्षा बलों के मुताबिक, मारे गए आतंकी लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते कार्रवाई होने से और टायसन की बहादुरी की वजह से एक बड़ा खतरा टल गया. घायल आर्मी डॉग टायसन को तुरंत एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. सेना के अधिकारियों ने टायसन की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि वो आर्मी के जवानों की तरह ही इस देश का सच्चा हीरो है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ